Manipur Viral Video: “फूलन देवी के साथ जो अपमान हुआ था, सोचिए उसकी खाई आज भी नहीं पट पाई है…”, मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव, RSS-BJP पर साधा निशाना

July 22, 2023 by No Comments

Share News

Manipur Viral Video: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई हैवानियत के खिलाफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर से मणिपुर की भाजपा सरकार को घेरा है और कहा है कि, मणिपुर जैसी घटना कहीं दुनिया में नहीं हुई होगी. इस घटना ने भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में गिराई है. हम आप सब जब ऐसी तस्वीरें देखते हैं तो हमारा सर शर्म से झुक जाता है.

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैं कोई विवादित बात नहीं कहना चाहता हूं. वह बोले कि ऐसी कोई बात नहीं कहना चाहता हूं जिससे कोई विवाद बढ़ें. इसके बाद उन्होंने कहा कि, एक समय था जब फूलन देवी के साथ अपमान हुआ तो सोचिए आज भी वह खाई पट नहीं पाई है और मणिपुर में जो घटना हुई है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी माफी मांगे देश की महिलाओं से. इसी के साथ आगे कहा कि, “कोई कल्पना कर सकता है. वह किसी की मां, बहन, किसी की बेटी रही है.” इसी के साथ उन्होंने मणिपुर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि, वहां के मुख्यमंत्री का कहना है कि यह कोई एक घटना नहीं हुई है. ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं.

RSS पर साधा निशाना
इसी के साथ वह आगे बोले कि, मणिपुर की घटना हुई है तो RSS की जो नफरत फैलाने की राजनीति है और RSS की जो बांट करके राज करने की नीति है और भारतीय जनता पार्टी की वोट की राजनीति की वजह से मणिपुर में ऐसी घटना हुई है, जहां महिलाओं को इस तरीके से घुमाया गया. जहां कहीं भी इस तरीके के मामले आ रहे हैं सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए.