Delhi News: “राहुल की शादी करा दीजिए”, महिला किसानों ने कहा सोनिया गांधी से, वायरल हुआ वीडियो, दिया ये जवाब
July 30, 2023
No Comments
Delhi News: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (sonia gandhi) ने शनिवार को हरियाणा पहुंची थीं और किसान महिलाओं और पुरुषों से मुलाकात की. इस दौरान कुछ महिलाओं ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी की शादी को लेकर कहा तो सोनिया गांधी ने कहा कि “आप लड़की ढूंढो न.” इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस दौरान सोनिया गांधी खुश दिखाई दे रही हैं.
बता दें कि इस मौके पर महिला किसानों ने सोनिया व राहुल व प्रियंका के साथ दोपहर के भोजन पर महंगाई और अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की. इस दौरान राहुल गांधी ने एक ट्विट किया है, जिसमें लिखा है कि किसानों के साथ यादगार पल उन्होंने बिताए हैं.