Elon Musk: एलन मस्क की इस बड़ी घोषणा और फिर बंद हो गया Twitter! देखें क्या है ‘X’ से इसका कनेक्शन

July 26, 2023 by No Comments

Share News

Elon Musk: ये तो सभी ट्विटर यूजर्स जानते हैं कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर की कमान अपने हाथों में ली है. तब से कोई न कोई बदलाव देखने को मिल रहे है. कभी कोई तो कभी कोई बदलाव. कुल मिलाकर ट्विटर लगातार चर्चा में बना रहता है, लेकिन इस बार जो बदलाव हुआ है, उसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल अब ट्विटर का नाम ही बदल दिया गया है. अब से Twitter का नाम बदलकर X कर दिया है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक Twitter कंपनी के मेन अकाउंट और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के नाम को बदलकर धीरे-धीरे X कर रही है. बता दें कि नाम बदलने का ऑफिशियल ऐलान सोमवार को ही किया गया था, इसके तहत ट्विटर अकाउंट का नाम बदलकर X कर किया था. इसी के साथ ही प्लेटफॉर्म के लोगो को भी X से रिप्लेस कर दिया गया और तभी से ट्विटर हैंडल X के रूप में दिखने लगा और इसकी चिड़िया भी गायब हो गई.

मालूम हो कि हाल ही में मस्क ने ट्वीट कर लोगो में बदलाव का संकेत दिया था और उन्होंने लिखा था कि, जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे.’ इसी के साथ कहा था कि, अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे. इसके अलावा ट्विटर और उससे संबंधित दूसरे अकाउंट के हैंडल भी अब X से बदल दिया जाएगा. इसमें बिजनेस, सपोर्ट, क्रिएटर्स और स्पोर्ट्स जैसे ट्विटर हैंडल्स को भी शामिल किया गया हैं.

मीडिया सूत्रों की मानें तो एलन मस्क ने अपनी कंपनी about.twitter.com के नाम को भी बदलकर about.X.com कर दिया है. यानी अगर आप X.com को खोलते है तो ये URL आपको रिडायरेक्ट Twitter.com पर ले जाएगा, लेकिन अभी भी Twitter का मेन URL पुराना वाला ही दिख रहा है यानी twitter.com ही रखा गया है. मालूम हो कि, कंपनी ने Twitter के पुराने आधिकारिक हैंडल को बंद कर दिया है. यानी अब आपको उस हैंडल के Bio में लिखा दिखेगा कि ये अकाउंट अब एक्टिव नहीं है. ज्यादा अपडेट्स के लिए @x को फॉलो करें.