Ghaziabad News: आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से मना करने पर 78 वर्षीय बुजुर्ग ने 23 साल की युवती ने डंडे से दौड़ा कर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

August 3, 2023 by No Comments

Share News

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला एक बुजुर्ग को डंडे मारते हुए दिख रही है. जानकारी सामने आ रही है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है. यहां एक महिला ने बुजुर्ग पर उस वक्त डंडे से हमला बोल दिया, जब उन्होंने उसे सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया. ये मामला क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसायटी से सामने आया है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी में एक महिला सड़क पर घूमने वाले कुत्तों को खाना खिला रही थी. तभी 78 साल के एक बुजुर्ग ने कुत्तों को खाना खिलाने से मना किया तो महिला ने उनके ऊपर डंडे से हमला कर दिया. इस पर लोगों ने बीच-बचाव कर बुजुर्ग की जान बचाई. इस पूरे मामले को लेकर बुजुर्ग रूपनारायण का कहना है कि, सोसायटी में कुत्तों का आतंक व्याप्त है. वह आए दिन बच्चों व राहगीरों को काटते रहते हैं. इस पर उन्होंने महिला को कुत्तो को खाना खिलाने से मना नहीं किया था बल्कि ये कहा था कि, कहीं और ले जाकर कुत्तों को खाना खिलाएं. इसी के बाद महिला ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

तो वहीं इस मामले में पुलिस महिला की पहचान खोलते हुए उसका नाम सिमरन बताया है और वह पंचशील सोसायटी में कुत्तों का खाना खिला रही थी. तभी यहीं के रूपनारायण मेहरा ने इसका विरोध किया और कु्त्तों को खाना खिलाने के मना किया तो सिमरन ने उन पर डंडे से हमला कर दिया. पुलिस ने कहा कि, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.यह वीडियो एक मिनट एक सेकेंड का है, जिसमें महिला बुजुर्ग को डंडे से मारती हुई दिख रही है. इस मामले में एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि, इस मामले में बुजुर्ग रूपनारायण की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.

यहां देखें वीडियो