Viral News: पेट दर्द का समस्या को न करें नजरअंदाज, एक महिला पर टूटी मुसीबत, पहुंची अस्पताल तो डाक्टर बोले- “अब सिर्फ 24 घंटे हैं तुम्हारे पास”

July 18, 2023 by No Comments

Share News

Viral News: महिलाएं अक्सर ही पेट व सिर दर्द की समस्या को ज्यादा महत्व नहीं देतीं और घरेलू इलाज करके वह खुद को ठीक करने की कोशिश करती रहती हैं और अक्सर की आलस में अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करती रहती हैं. ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की एक महिला विक्टोरिया ने भी किया लेकिन ऐसा करने से वह बड़ी मुसीबत में फंस गई.

मीडिया सूत्रों की मानें तो विक्टोरिया काफी वक्त से पेट के दर्द से जूझ रही थी लेकिन इस दर्द को उन्होंने गम्भीर रूप से नहीं लिया और फिर नजरअंदाज किया और सामान्य तकलीफ समझकर डॉक्टर को नहीं दिखाया, लेकिन एक दिन दर्द काफी तेज हो गया और उसे अस्पताल जाना पड़ा. जब डॉक्टरों ने बीमारी देखा तो साफ जवाब दिया कि उसके पास जिदंगी के सिर्फ 24 घंटे बचे हैं.

अब इस तरह ढो रही हैं अपनी जिंदगी
जानकारी सामने आ रही है कि, विक्टोरिया को डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट में गंभीर इंफेक्शन हो गया है और आंत में घाव काफी गंभीर हो चुके हैं. उसके पास सिर्फ 24 घंटे की मोहलत है. डाक्टरों ने ये कहा कि, अगर 24 घंटे के अंदर आंत निकाल दी जाती है, तो शायद वह बच सके. डॉक्टरों की टीम ने आंत से 18 इंच का हिस्सा काट दिया और इलियोस्टॉमी बैग थमा दिया. अब विक्टोरिया हाथ में यह बैग लेकर चलती हैं और अपनी जिदंगी की गाड़ी खींच रही हैं.

अपनाई नई राह
विक्टोरिया अब लोगों को जागरूक करती हैं, ताकि किसी और कि ऐसी हालत न हो. उनका कहना है कि बीमारी की सुगबुगाहट होते ही डाक्टर के पास तुरंत जाएं और आलस या फिर पैसे की फिक्र न करें वर्ना छोटी बीमारी बड़ा रूप ले सकती है और जान भी जा सकती है.