Deepfake Video: पढ़ें काम की बात: टेलीग्राम बना डीपफेक वीडियो स्कैम का अड्डा…इस तरह पहचानें ऐसे Video को…जानें क्या है इससे बचने का तरीका?
Deepfake Video: जैसे-जैसे तकनीक अपग्रेड होती जा रही है वैसे-वैसे मानव जीवन के लिए सुविधा के साथ ही मुसीबत भी बनती जा रही है. इसी तरह नई मुसीबत बन गया है डीपफेक वीडियो. हाल ही में टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे रिस्क फ्री इंवेस्टमेंट के बारे में बता रहा थे. लोगों ने इस वीडियो को सच मान लिया था लेकिन यह एक डीपफेक वीडियो था। इसी के साथ ही कई अभिनेत्रियां भी इसका शिकार हो चुकी हैं.
रतन टाटा के इस वीडियो को एडिट किया गया था और ऑडियो को एआई की मदद से बदल दिया गया था। टेलीग्राम समेत तमाम सोशल साइट पर यह वीडियो वायरल हुआ लेकिन टेलीग्राम पर इस वीडियो के साथ लोगों को ठगने का भी काम किया गया है। तो आइए टेलीग्राम पर इस तरह के स्कैम के बारे में जानते हैं…
टेलीग्राम पर एक लिंक के साथ शेयर किया गया था रतन टाटा का डीपफेक वीडियो
टेलीग्राम पर यह वीडियो एक लिंक के साथ शेयर किया गया जो कि एक संदिग्ध साइट का लिंक था। यह वीडियो सोनल अग्रवाल (यूजर नेम @Money_Sonabot) के टेलीग्राम चैनल से शेयर किया गया। गूगल रिवर्स इमेज सर्च करने पर पता चला कि इस चैनल पर जो प्रोफाइल फोटो लगी थी वह फैशन ब्लॉगर और इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर सुखनीत वाधवा की थी। यह तो केवल एक चैनल की बात थी लेकिन टेलीग्राम पर इस तरह के स्कैम का पूरा भंडार है। कुल मिलाकर टेलीग्राम अब स्कैम का अड्डा बन चुका है। इस तरह के ग्रुप पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरीके के होते हैं। बता दें कि आपको इस तरह के डीपफेक वीडियो और टेलीग्राम स्कैम से बचने के लिए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
जानें क्या है बचने का तरीका?
यदि कोई वेब लिंक क्लिक करने के बाद आपको टेलीग्राम पर लेकर जा रहा है तो तुरंत पीछे आ जाएं और लिंक को डिलीट करें।
पहली बात तो यही है कि किसी भी वीडियो के साथ शेयर किए जाने वाले किसी भी वेब लिंक पर क्लिक ना करें।
यदि आपके पास कोई ऐसा वीडियो आता है जिसमें कोई मशहूर शख्स निवेश करने के लिए कहा रहा तो तुरंत सावधान हो जाएं और किसी भी इस तरह के लिंक पर क्लिक न करें.
निवेश करने की आखिरी तारीख या चांस जैसे अपील करने वाले मैसेज से दूर रहें।
यदि गलती से इस तरह के स्कैम के शिकार हो जाते हैं तो साइबर पुलिस में तुरंत शिकायत करें और अपने बैंक को भी इसके बारे में जानकारी दें।
टेलीग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया साइट पर अपनी पर्सनल जानकारी बिल्कुल भी शेयर ना करें।