Ayodhya Ram Mandir: “अगर मैं मर गया अभी…तो” उमा भारती ने लाल कृष्ण आडवाणी से जुड़ा रोचक प्रसंग सुनाकर राम आंदोलन की यादें की ताजा, देखें वीडियो

January 11, 2024 by No Comments

Share News

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी जोरों पर है. पहले स्वास्थ्य कारणों से राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) के मंदिर न आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वह भी 22 जनवरी को मंदिर जाएंगे. तो राम आंदोलन से जुड़ी उनकी यादें ताजा हो रही हैं. इस सम्बंध में एक प्रसंग सुनाते हुए भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती (Uma Bharti)ने बताया कि, राममंदिर आंदोलन के दौरान लालकृष्ण आडवाणी को जान का खतरा था. इस पर सुरक्षा के मद्देनजर बताया गया था कि लाल कृष्ण आडवाणी शाम को टहलते थे और उनको टहलने के लिए मना किया गया था, क्योंकि उनकी जान को खतरा था. तब लाल कृष्ण आडवाणी ने उमा भारती से कहा था कि, “अगर मैं मर गया अभी… तो तुम्हारा मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा.. इसलिए मैं टहलना बंद नहीं करूंगा…” इस प्रसंग को याद करते हुए उमा भारती ने कहा कि, उस समय ये बात उन्होंने मुझसे यानी अपनी बेटी से कही थी, जिसे अब मैं बता रही हूं. उमा भारती द्वारा न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक और राम मंदिर आंदोलन के रथ को देश भर में हांकने वाले लाल कृष्ण आडवाणी 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आडवाणी अयोध्या आएंगे। वे प्रभु रामलला के उनके भव्य धाम में स्थापित किए जाने के साक्षी बनेंगे। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बुधवार को इस बात को लेकर खुलासा किया है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता कृष्ण गोपाल और राम लाल, आलोक कुमार ने बुधवार को लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। भाजपा के इस दिग्गज को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण दिया।

की जाएगी सभी व्यवस्था
आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने को लेकर लाल कृष्ण आडवाणी को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होने के लिए तैयार हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सभी परंपराओं के संतों को भी निमंत्रण दिया गया है। आडवाणी को लेकर पिछले दिनों सोशल मीडिया पर घमासान मचा था। एक वर्ग आडवाणी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में न आने देने का दावा कर रहा था। हालांकि, अब उनके आगमन को लेकर खुशी जताई जा रही है।