CM Yogi को बोला अपराधी और की अभद्र टिप्पणी…यूट्यूबर हुदा जरीवाला को पुलिस ने भेजा जेल- Video
CM Yogi News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यूट्यूबर हुदा जरीवाला यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को लगातार अपराधी बता रही है और अभद्र टिप्पणी करते दिखाई दे रही है. फिलहाल पुलिस ने हुदा जरीवाला को गिरफ्तार कर लिया है और शांति भंग चालान कर जेल भेज दिया है.
दरअसल हाल ही में सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद का निर्माण अवैध होने के कारण उसको ध्वस्त कर दिया गया. इसी के बाद हुदा जरीवाला का बयान सामने आया है. सहारनपुर की क़ुतुबशेर पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया है. इसी के साथ ही पोस्टर लगाने और माहौल बिगाड़ने के प्रयास के आरोप में अलग-अलग स्थानों से कई संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. तो वहीं पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
#uttarpradesh #saharanpur
सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाली यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार; शांतिभंग में चालान कर भेजा दिया गया जेल
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अपराधी तक बताया pic.twitter.com/NFxHUxCTsj— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) September 8, 2026
ये भी पढ़ें-सात साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या… बोरी में शव ले जाता दिखा आरोपी-Video