PM Modi के मुंबई दौरे से पहले में गिरफ्तार हुआ PMO का फ़र्ज़ी अधिकारी और उसका गनर

September 8, 2026 by No Comments

Share News

PM Modi’s Mumbai Visit: मुम्बई से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से दो संदिग्ध शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध में से एक ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताया था. इस पर पुलिस ने जांच की तो उसके पास जो PMO कार्यालय का पहचान पत्र था वो फर्जी निकला.

दूसरी ओर उसके साथ मौजूद बॉडीगार्ड के पास बंदूक भी मिली है. फिलहाल दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है और अब मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपी 11 सितंबर तक कस्टडी में भेजे गए हैं. आरोपी की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है. इसने ही खुद को PMO का अधिकारी बताया था तो वहीं आरोपी रोहन के बॉडीगार्ड के रूप में दिलीप कुंडे की पहचान हुई है. इसके पास से हथियार बरामद किया गया है.

आरोपी रोहन के वकील ने कही ये बात

इस पूरे मामले में रोहन के वकील सतीश मानेशिंदे ने दावा किया है कि रोहन ने लंदन में पढ़ाई की है और जियो पॉलिटिक्स तथा डिफेंस पॉलिसी से जुड़े विषयों पर काम कर रहा था. उसका दावा है कि किसी ने कथित तौर पर उसे झाँसा दिया और PMO में काम करने का ऑफ़र देने के बाद उसे ID और PM के कथित हस्ताक्षर वाला प्रशंसा पत्र भी दे दिया. रोहन फ़र्ज़ीवाड़े का शिकार हुआ है. वकील ने दावा किया कि वह सिर्फ़ परफ़्यूम ख़रीदने गया था. PM के कार्यक्रम से उसका कोई लेना देना नहीं है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है.

ये भी पढ़ें-KFC चिकन मील में निकला मरा हुआ कीड़ा…Video वायरल