Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में आसमान छू रहे हैं जमीन के रेट! जो थी 35 लाख की आज हो गई करोड़ों की, जाने निवेश पर कितना मिल सकता है रिटर्न
Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी यानी कल सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी के साथ ही 500 साल बार रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो जाएंगे. इस कार्यक्रम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हो रही है तो वहीं दुनिया भर के मेहमान इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं. तो दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि, यहां पर पर्यटन के बढ़ती सम्भावना को देखते हुए जमीन के दाम आसमान छूने लगे हैं.
माना जा रहा है कि, जिस दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला आया, उसी दिन से वहां जमीन के दाम आसमान छूने लगे. आज स्थिति ये है कि जो जमीन वहां कुछ साल पहले लाखों में थी आज करोड़ों में पहुंच गई है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस पर एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें बताया गया है कि, 2019 में जब सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया तो उसके बाद से ही मंदिर के आसपास की जमीनों के रेट बढ़ने लगे. इसमें कम से कम 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं आने वाले समय में अयोध्या में खासतौर से राम मंदिर के आसपास के इलाके में जमीनों के रेट और भी ज्यादा बढ़ने वाले हैं.
तो दूसरी ओर इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि, अयोध्या में जमीन आज से पांच साल पहले जिस रेट पर मिल रही थी, आज उसमें पांच से 10 गुना की बढ़ोतरी देखी जा रही है. यानी अगर आज से पांच साल पहले कोई जमीन 35 लाख की थी तो आज वह जमीन तीन करोड़ से ज्यादा की हो गई है.
ये मिल सकता है रिटर्न
बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्य भी हो रहे हैं. ऐसे में मंदिर के आस-पास के रेट आसमान छूने लगे हैं. रिपोर्ट की मानें तो अयोध्या में जमीनों के रेट बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. सरकार इस शहर को एक बड़े टूरिज्म स्पॉट की तरह देख रही है. अयोध्या में रहने वाले आदित्य सिंह जो कि प्रापर्टी का काम करते हैं, ने मीडिया को जानकारी दी कि, मंदिर से 10 किलोमीटर के आसपास खाली जमीन का मिलना काफी मुश्किल है. अगर कोई जमीन मंदिर के बिल्कुल करीब मिल जाए तो उसका रेट 20 हजार प्रति वर्ग फुट से 25 हजार प्रति वर्ग फुट है. आदित्य का कहना है कि अगर आप आज यहां प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो आने वाले दो चार साल में यह जमीन आपको 15 से 20 गुना रिटर्न दे सकती है.