Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी, CUG नंबर पर आई कॉल में कही गई ये बात
Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से बम से उड़ा देने की धमकी दी गई है. इस मामले में महानगर कोतवाली में रविवार को सुरक्षा मुख्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल उधम सिंह ने तहरीर दी और बताया है कि धमकी देने वाले ने क्या कहा है. फिलहाल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
नाम पूछने पर काट दिया फोन
बता दें कि तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस थानबीन में जुट गई है. पुलिस और सर्विलांस सेल धमकी देने वाले का पता मोबाइल नंबर के आधार पर लगा रही है. उधम सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया है कि, उनके मोबाइल पर शनिवार रात 10 बजकर 08 मिनट पर एक फोन आया. फोन करने वाले ने कहा- सीएम योगी को बम से उड़ा दिया जाएगा. फोन करने वाले का जब हेड कांस्टेबल ने नाम पूछा तो उसने फोन काट दिया. इस बारे में हेड कांस्टेबल ने तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी और इसी के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है.
CUG नंबर पर मिली धमकी
पुलिस ने बताया कि, फोन करने वाले ने 2 फरवरी को देर रात CUG नंबर पर कॉल की थी. इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने इसके बारे में बताया कि, रविवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है. चार टीम आरोपित की तलाश में लगी हैं और उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. धमकी देने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस सेल उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी है.
कॉल आई थी रात में
बता दें कि धमकी देने वाले का पुलिस लगातार पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. पुलिस और सर्विलांस सेल आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल नंबर की मदद ले रही है. धमकी देने वाले का इसी के जरिए पता लगाया जा रहा है. उधम सिंह ने तहरीर में बताया है कि, शनिवार की रात को यह कॉल आई थी और फोन करने वाले ने नाम पूछने पर फोन काट दिया. हालांकि अब देखना होगा कि इस मामले की जड़ में कौन है. हालांकि इससे पहले कई बार सीएम योगी को धमकी मिल चुकी है.