PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में आया नया मेहमान, गोद में लेकर किया Kiss…रखा ये सुंदर नाम; देखें Video

September 14, 2024 by No Comments

Share News

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक नए मेहमान को गोद में लेकर दुलार कर रहे हैं और उसे Kiss कर रहे हैं. तो वहीं नया मेहमान भी पीएम मोदी की प्यार की भाषा को बखूबी समझता हुआ दिखाई दे रहा है और वह भी पीएम को किस करते हुए दिखाई दे रहा है.

मालूम हो कि पीएम मोदी के घर में जो नया मेहमान आया है वह कोई इंसान या इंसान का बच्चा नहीं बल्कि मासूम सा बछड़ा (गाय का बच्चा) है. शनिवार (14 सितंबर, 2024) को पीएम ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी. पीएम मोदी ने 42 सेकेंड के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:. लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है.” मालूम हो कि इस वीडियो में पीएम मोदी अपने सरकारी आवास में आए नए मेहमान के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

बता दें कि पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में नए मेहमान के बारे में लिखा है कि “प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है. इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है.” इस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी का पशु प्रेम भी सामने आया है. पीएम मोदी के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा सराहा जा रहा है. मालूम हो कि पीएम मोदी अक्सर ही गाय माता की सेवा करते हुए दिखाई दे जाते हैं. इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर भी वह अपने आवास में गौसेवा करते नजर आए थे. तो वहीं मोर के साथ भी पीएम मोदी की फोटो सामने आ चुकी है. इस तस्वीर में पीएम मोदी मोर को अपने हाथों से कुछ खिलाते हुए दिखाई दे रहे थे.