सुप्रीम कोर्ट का YouTube चैनल हैक…! मचा हड़कंप, अब दिखने लगा ये सब…
Supreme Court You Tube Channel Hacked: हैकरों ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल तक नहीं छोड़ा और इसे हैक कर लिया है. इस खबर के सामने आने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब चैनल पर Supreme Court Of India की जगह पर Ripple नाम का चैनल दिखाई दे रहा है। इसी के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी से सम्बंधित वीडियो अब इस पर दिखाई देने लगे हैं जो कि पहले इस चैनल पर सुप्रीम कोर्ट से जुड़े वीडियो दिखाई देते थे.
फिलहाल चैनल हैक होने के बाद से ही IT टीम यूट्यूब चैनल रिट्रीव करने की कोशिश कर रही है. सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को दिए बयान में बताया है कि ‘उन्हें अभी ठीक से इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन वेबसाइट के साथ छेड़छाड़ हुई है. शुक्रवार सुबह इसका पता चला और सुप्रीम कोर्ट की आईटी टीम ने इस मामले को नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सामने उठा दिया है. फिलहाल चैनल को हैक किसने किया और कहां से किया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इसकी जांच की जा रही है.
जानें क्या दिख रहा है अब चैनल पर?
बता दें कि कुछ साल पहले से ही सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ के महत्त्वपूर्ण मामलों में अपनी कार्यवाही को लाइव स्ट्रीम करने का फैसला किया था और तबी से कोर्ट सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूट्यूब का उपयोग कर रही है। कोर्ट का मानना था कि लाइव स्ट्रीमिंग की कार्यवाही संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत न्याय तक पहुँचने के अधिकार का हिस्सा है। तो वहीं अब खबर सामने आ रही है कि हैकर्स ने सुप्रीम कोर्ट के वीडियोज को प्राइवेट कर दिया है और इस पर अब अमेरिकी कंपनी रिपल लैब्स द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी XRP को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाई दे रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर क्रिप्टोकरेंसी एक्सआरपी (Cryptocurrency XRP) का ऐड वीडियो शो हो रहा है. इसे एक्सआरपी क्रिप्टोकरेंसी यूएस-बेस्ड कंपनी रिपल लैब्स ने बनाया है. बार एंड बेंच के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन फिलहाल यूट्यूब चैनल की हैकिंग की जांच कर रहा है।
मालूम हो कि आज कल लोकप्रिय वीडियो चैनलों की हैकिंग एक बड़े पैमाने पर हो रही है. जानकारी के मुताबिक, रिपल ने खुद ही हैकर्स द्वारा अपने CEO ब्रैड गारलिंगहाउस का प्रतिरूपण करने से रोकने में विफल रहने के लिए YouTube पर मुकदमा दायर किया था। मालूम हो कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज- अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के मामले में भी लाइव सुनवाई ही की थी. फिलहाल हैक होने के बाद इस मामले का भी वीडियो नहीं दिखाई दे रहा है.