Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दर्शन और आरती का बदला समय, देखें नया टाइम टेबल
Ayodhya Ram Mandir: इसी साल जनवरी में राम नगरी अयोध्या में भगवान राम का अद्भुत व भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी. मंदिर में विराजमान रामलला का ये पहला नवरात्र और दशहरा होगा. इस अवसर पर अयोध्या में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. तो वहीं ताजा खबर सामने आ रही है कि रामलला के दर्शन और आरती के समय भी बदल दिया गया है और नई समय सारिणी जारी की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शारदीय नवरात्र को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है.
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष चंपत राय की ओर से ये जानकारी दी गई है. इसमें राम मंदिर के कितने बजे से मंगला आरती शुरू होगी, कब श्रृंगार होगा और बाल भोग से लेकर कपाट बंद होने तक का पूरा टाइम टेबल बदल गया है, जिसकी जानकारी दे दी गई. नया टाइम टेबल नवरात्र के पहले दिन 3 अक्टूबर से लागू होगा.
यहां पढ़ें पूरा टाइम टेबल
श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन और पूजन की नई समय सारिणी निम्नानुसार है।
Here is the new schedule of Darshan & Pujan of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar at Shri Ram Janmabhoomi Mandir. pic.twitter.com/l2knH3u3jW
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) October 2, 2024