Sanjay Dutt ने चौथी बार की शादी! 65 की उम्र में भगवा धोती-कुर्ता पहन लिए सात फेरे; ये वजह आई सामने- Video

October 9, 2024 by No Comments

Share News

Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह फेरे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि 65 की उम्र में एक्टर एक बार फिर दूल्हा बने हैं और चौथी बार शादी कर रहे हैं. जबकि हकीकत कुछ और ही है.

दरअसल संजय दत्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर लग रहा है कि एक्टर ने चौथी बार शादी की है. हालांकि इस वीडियो में उनकी दुल्हन का भी चेहरा साफ दिख रहा है. तो उन्होंने किससे शादी की है? इसको लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. जबकि सच में संजय दत्त ने चौथी बार शादी नहीं की है. दरअसल उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त के साथ ही दोबारा सात फेरे लिए हैं जिसका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह मान्यता का हाथ थामकर सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

नवरात्र में क्यों लिए अग्नि के फेरे?

ये तो सभी जानते हैं कि इस दौरान नवरात्र चल रहा है. लोग सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने नवरात्र में ही सात फेरे अपनी ही पत्नी के साथ क्यों लिए? फिलहाल ये वीडियो उनके घर का ही बताया जा रहा है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रहे हैं कि दोनों ने कुछ ही समय पहले अपने घर का रिनोवेशन करवाया है. इसके बाद घर में नवरात्र के मौके पर पूजा की गई. उसी दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. इसको पूजा का ही एक हिस्सा बताया जा रहा है. मालूम हो कि संजय दत्त की तीसरी पत्नी मान्यता से दोनों के दो बच्चे भी हैं.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhi..❤ (@abhiyadav145)

ये भी पढ़ें-पहली सैलरी थी 400 रुपए…आज 3190 करोड़ के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें किसको बनाया है अपना वारिस?-Video