Lakhimpur Kheri: जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं से BJP ने किया जवाब तलब, 2 दिन का दिया वक्त; MLA को थप्पड़ मारने का मामला-Video
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी जिले में भाजपा विधायक योगेश वर्मा के साथ मारपीट के मामले में भारतीय जनता पार्टी ने आरोपी नेताओं और कार्यकर्ताओं से जवाब तलब किया है और दो दिन का वक्त दिया है. इसमें जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष का भी नाम शामिल है. इस नोटिस में पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह (जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष), अनिल यादव और ज्योति शुक्ला का नाम शामिल है. ये सभी लखीमपुर-खीरी बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता हैं.
बीजेपी ने नोटिस जारी करते हुए कहा है, 9 अक्टूबर को जिला अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव नामांकन प्रक्रिया चल रही थी. इसमें पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए पता चला कि पुष्पा सिंह, अवधेश सिंह, अनिल यादव और ज्योति शुक्ला ने सदर विधायक योगेश वर्मा, राजू अग्रवाल और रामकृष्ण पुरी गांधी के साथ अभद्रता की.
🚨🇮🇳 BJP MLA YOGESH VERMA SLAPPED DURING ELECTION
BJP MLA Yogesh Verma was slapped during a scuffle at the urban cooperative bank elections in Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh.
The altercation broke out amid rising tensions over the election process.
The attacker remains… pic.twitter.com/TXTPHEaRfQ
— The Ledger Report (@LedgerRPT) October 9, 2024
पार्टी करेगी सख्त कार्रवाई
बीजेपी ने इस नोटिस में ये भी कहा है कि आप सभी ने जो किया, वो अनुशासनहीनता है. इस घटना के संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष द्वारा भेजे गए पत्र का संज्ञान लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है. इसी के साथ ही नोटिस में ये भी लिखा है कि दो दिन के अंदर अपना जवाब दें. समय पर और संतोषजनक जवाब न मिलने पर आप सभी पर पार्टी सख्त एक्शन लेगी.
जानें क्या है मामला?
मालूम हो कि लखीमपुर खीरी में सहकारी बैंक के प्रतिनिधियों का चुनाव होने वाला है, जिसमें कथित धांधली को आरोप लगाते हुए बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा के साथ पार्टी के ही दूसरे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही थप्पड़ जड़ दिया और मारपीट की. सहकारी बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने विधायक को थप्पड़ जड़ा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि विधायक को किस तरह पीटा गया. तो वहीं पुलिस ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की.
सपा ने बोला हमला
इस पूरी घटना को लेकर यूपी में सियासत गरम हो गई है. सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा, अन्याय हिंसा को जन्म देता है. चुनाव में बीजेपी विधायक द्वारा की गई धांधली से गुस्साए पूर्व अध्यक्ष के पति ने जो किया है, वह चर्चा का विषय बन गया है. ऐसी स्थिति लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. चुनावी धांधली बीजेपी की रणनीति बन गई है. तो वहीं शिवपाल ने भी इस घटना को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया है. फिलहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तो दूसरी ओर इस घटना के बाद 9 अक्टूबर को चुनाव रद्द कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें-Lakhimpur Kheri: पुलिस के सामने ही पिट गए BJP विधायक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने जड़ा थप्पड़-Video