Canada: क्या कनाडा में RSS पर लग जाएगा बैन… ADP नेता ने सिख समुदाय का क्यों लिया नाम? जानें क्या है पूरा मामला

October 15, 2024 by No Comments

Share News

RSS In Canada: भारत और कनाडा के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. जहां एक ओर सोमवार को भारत की ओर से कहा गया कि उसने कनाडा से भारतीय उच्चायुक्त संजय वर्मा समेत अन्य राजनयिकों को वापस बुला लिया है और भारत ने कनाडा के छह राजनयिकों को देश से निष्कासित कर दिया है. तो दूसरी ओर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने राजधानी ओटावा में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दावा किया है कि उसकी सरकार ने छह भारतीय राजनयिकों को देश से निष्कासित किया है.

इसी के साथ ही प्रधानमंत्री ट्रूडो ने इस पूरी तनातनी के लिए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में भारत सरकार के सहयोग न करने का आरोप लगाया है और कड़े लहजे में भारत से कहा है कि वो जांच में शामिल होकर भ्रामक बयानबाज़ियों पर रोक लगाए. इसके अलावा ट्रूडो ने कहा कि नई दिल्ली ने भारत सरकार के एजेंटों के हिंसा से जुड़ी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल होने की आपराधिक जांच में सहयोग करने से इनकार कर दिया था.

तो वहीं इस तनातनी के बीच न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (ADP) के नेता जगमीत सिंह ने कनाडा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेटवर्क पर बैन लगाने की मांग उठा दी है. उन्होने ये बयान भारतीय राजनयिकों के निष्कासन और आपराधिक जांच के संदर्भ में दिया है. मालूम हो कि जगमीत सिंह कनाडा में हाउस ऑफ कॉमर्स के सदस्‍य और विपक्ष के नेता हैं।

उन्होंने कनाडाई सरकार से भारतीय राजनयिकों के निष्कासन के निर्णय का समर्थन किया है और कहा है कि हम एक बार फिर से कनाडा सरकार से आग्रह कर रहे हैं कि वह भारत के खिलाफ राजनयिक प्रतिबंध लगाएं. आरएसएस पर कनाडा में बैन लगाएं और किसी भी ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का वचन दें जो कनाडाई मिट्टी पर संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाए।

सिखों संग जबरन वसूली का लगाया आरोप

जगमीत सिंह ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, “आरसीएमपी कमिश्नर द्वारा जारी की गई जानकारी को लेकर न्यू डेमोक्रेट्स चिंतित है। उन्होने आरोप लगाया कि भारतीय अधिकारियों के हाथों कनाडाई, विशेष रूप से कनाडा के सिख समुदाय, डर, धमकी, उत्पीड़न और हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उनके मुताबिक सिखों संग जबरन वसूली की जा रही है।

आतंकवादी निज्जर का भी किया जिक्र

एडीपी नेता ने अपने बयान में मारे गए आतंकवादी निज्जर का भी जिक्र है और दावा किया है कि कनाडा के पास भारत के खिलाफ कनाडाई हरदीप सिंह निज्जर (भारत द्वारा घोषित आतंकवादी) के मर्डर से संबंधित पुख्ता सबूत हैं। बयान में आगे कहा है कि “सितंबर 2023 में ही आरसीएमपी ने 13 लोगों को जान का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की थी।

सिखों संग जबरन वसूली का लगाया आरोप

जगमीत सिंह ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, “आरसीएमपी कमिश्नर द्वारा जारी की गई जानकारी को लेकर न्यू डेमोक्रेट्स चिंतित है। उन्होने आरोप लगाया कि भारतीय अधिकारियों के हाथों कनाडाई, विशेष रूप से कनाडा के सिख समुदाय, डर, धमकी, उत्पीड़न और हिंसा का शिकार हो रहे हैं। उनके मुताबिक सिखों संग जबरन वसूली की जा रही है।

आतंकवादी निज्जर का भी किया जिक्र

एडीपी नेता ने अपने बयान में मारे गए आतंकवादी निज्जर का भी जिक्र है और दावा किया है कि कनाडा के पास भारत के खिलाफ कनाडाई हरदीप सिंह निज्जर (भारत द्वारा घोषित आतंकवादी) के मर्डर से संबंधित पुख्ता सबूत हैं। बयान में आगे कहा है कि “सितंबर 2023 में ही आरसीएमपी ने 13 लोगों को जान का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की थी। इसी के साथ ही एडीपी नेता ने मीडिया को दिए बयान में आगे कहा है कि खतरे की चेतावनी के बावजूद कनाडाई नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की। हमारी प्राथमिकता कनाडाई नागरिकों के लिए सुरक्षित माहौल मुहैया कराने की है ताकि वो जबरन वसूली, हिंसा और चुनावी हस्तक्षेप से मुक्त रहें। कनाडा और हमारे नागरिकों की सुरक्षा के हित में मैं सभी नेताओं से आग्रह करता हूं कि वह अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें और भारत सरकार की जवाबदेही तय करें।

ये भी पढ़ें-Bahraich Violence: एक हाथ में पिस्टल दूसरे में चश्मा…बुलेटप्रूफ जैकेट भी नहीं…फिल्मी स्टाइल में प्रदर्शनकारियों के पीछे दौड़े STF प्रमुख अमिताभ यश-बोले ‘मारो…’-Video