घिनौनेपन की पार हुई हद…! पेशाब मिलाकर नौकरानी बनाती थी रोटी…परिवार का लीवर खराब होने पर ऐसे खुला राज; मेड ने बताई वजह-Video

October 16, 2024 by No Comments

Share News

Ghaziaba: उत्तर प्रदेश के गाजियापबाद से घिनौनेपन की हद पार करने वाली एक खबर सामने आ रही है. एक बार तो इस खबर पर यकीन करना ही मुश्किल है कि कोई इतना भी गंदा काम कर सकता है. अभी तक खाने-पीने की चीज में थूक मिलाने की खबरें तो सामने आती रही हैं लेकिन अब पेशाब मिलाने की खबर सामने आ रही है. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक नौकरानी पिछले 8 सालों से एक परिवार को मूत्र (पेशाब) से आटा गूंथकर रोटी बनाकर खिला रही थी. इस पर शक होने पर जब परिवार ने चुपके से किचन में मोबाइल रखकर वीडियो बनाया तो नौकरानी की करतूत देखने के बाद सभी के होश उड़ गए. वह वीडियो में पानी में पेशाब मिलाती हुई नजर आ रही है.

परिवार के लोग लीवर की बीमारी से हो गए पीड़ित

8 सालों से लगातार पेशाब मिली रोटी खाने की वजह से परिवार के कई सदस्य पेट और लीवर की बीमारियों से पीड़ित थे और उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। शुरू में उन्होंने इसे आम संक्रमण समझा, लेकिन जब उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें अपने खाने पर शक हुआ। फिर सीसीटीवी कैमरा लगवाया, जिसमें दिखाया गया है कि नौकरानी रीना, खाना बनाते समय उसमें पेशाब मिला रही थी। घटना गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की एक सोसाइटी की है।

दर्ज कराई रिपोर्ट

पीड़ित परिवार एक रियल एस्टेट कारोबारी हैं. फिलहाल उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरानी उनके यहां आठ साल से काम कर रही थी और इतने लंबे समय से ऐसा कर रही थी। परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले से वे लीवर की बीमारी से पीड़ित हैं। शुरुआत में उन्होंने इसे एक आम संक्रमण समझा और डॉक्टर से सलाह ली, लेकिन उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने घर और रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवाए, जिसमें नौकरानी की गंदी हरकत सामने आ गई. फिलहाल पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है.

शिकायत के आधार पर दर्ज की गई शिकायत

डीसीपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मीडिया को बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी नौकरानी रीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई करेगी।

नौकरानी ने बताई ये वजह

नौकरानी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि मालिक उसे अक्सर डांटते रहते थे. इसीलिए उसने बदला लेने के लिए ये हरकत की.

ये भी पढ़ें-Mahakumbh 2025: अब कुंभ के मेले में कोई नहीं बिछड़ेगा अपनों से…सीएम योगी ने शुरू की ये नई पहल