Basic Shiksha:परिषदीय शिक्षकों ने CM योगी आदित्यनाथ से की ये मांग, दीपावली से पहले पत्र में लिखी ये बातें…
Basic Shiksha: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक महासभा उत्तर प्रदेश के तहत परिषदीय शिक्षकों ने दीपावली के त्योहार से पहले डीए एरियर, बोनस एवं वेतन भुगतान की मांग की है. इस सम्बंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है और कहा है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए तात्कालिक रूप से मुख्यमंत्री शिक्षकों को डीए एरियर, बोनस व वेतन का भुगतान करें.

अनुग्रह त्रिपाठी
महासभा के प्रांतीय संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन फीसती की वृद्धि कर राहत देने का कार्य किया गया है. वर्तमान माह यानी अक्टूबर में त्योहार होने के कारण राज्य सरकार शिक्षकों एवं कर्मचारियों के आर्थिक हितों का ध्यान रखते हुए डीए एरियर, बोनस एवं वर्तमान महीने का वेतन दीपावली से पहले देने का कार्य करें. बैठक के दौरान बृजेंद्र कटियार, प्रशांत सिंह, आफताब आजम, गिरीश मिश्र, आशीष ऋषिवंशी, पूनम तिवारी, नेहा गुप्ता, शिल्पी कटियार आदि मौजूद रहे.