Lucknow: DIOS कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे इन मांगों को लेकर शिक्षकों का हल्ला बोल

October 19, 2024 by No Comments

Share News

Lucknow: राजधानी लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में आज दोपहर 3 बजे से वेतन आदि की मांगों को लेकर शिक्षकों का हल्ला बोल प्रदर्शन होगा. संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष/प्रवक्ता एवं संरक्षक डा. आर.पी. मिश्र, महामंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा. आर.के त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, जिलामंत्री महेश चंद्र कोषाध्यक्ष, आर.पी. सिंह, एवं आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक द्वारा सम्यक विचारोपरांत 19 अक्टूबर, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 3:00 बजे प्रदर्शन का निर्णय लिया है.

इस प्रदर्शन में अन्य जनपदों से स्थानांतरित लगभग 60 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का 03 माह तथा उनके कार्यभार ग्रहण करने वाले विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों/कर्मचारियों का सितंबर मास का वेतन भुगतान न करने वाले प्रभारी लेखाधिकारी प्रदीप कुमार ने जिला संगठन के पत्र दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 द्वारा उन्हें 19 अक्टूबर को सायं 3:00 बजे दिए गए प्रदर्शन की नोटिस तथा जिला संगठन की नोटिस के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक के पत्र दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 का संज्ञान लेते हुए दिनांक 18.10. 2024 को लेखाकार श्री शेखर एवं श्री रिंकू आनंद को पत्र लिखकर स्थानांतरित शिक्षकों से संबंधित सूचनाएं उसी दिन 18 अक्टूबर को ही तथा सितंबर मास के शेष विद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन बिल 3 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा भी प्रदर्शन स्थगित करने का अनुरोध किया गया था।

लेखाधिकारी द्वारा वेतन बिलों पर हस्ताक्षर न करके स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के संबंध में सूचनाएं मांगी गई हैं और अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों के 03 दिनों में वेतन बिल मांगे गए हैं। इसलिए जिला संगठन का दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर सायं 3:00 बजे प्रदर्शन कार्यक्रम यथावत रहेगा। इसी के साथ ही संगठन ने सभी शिक्षकों से आग्रह किया है कि दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को सायं 3:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन में प्रतिभाग करें और शिक्षक की एकता को मजबूत करें. ये अपील डॉ० आर०पी० मिश्र- प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता, डा०आर०के० त्रिवेदी -प्रदेशीय मंत्री, अनिल शर्मा- जिलाध्यक्ष, महेश चंद्र- जिलामंत्री, आर0पी0 सिंह- कोषाध्यक्ष, आलोक पाठक- आय-व्यय निरीक्षक, डा0 मीता श्रीवास्तव- सदस्य राज्य कार्यकारिणी की ओर से की गई है.

ये भी पढ़ें-इस राज्य में पटाखे फोड़ने या बेचने से पर दी जाएगी ये सजा? दीपावली से पहले जान लें ये नियम