गूगल लोकेशन के जरिए आधी रात को प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी…गलती से घुसा मां के कमरे में; फिर नहीं रहा चलने लायक…Video
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक एम्बुलेंस से बड़ी मुश्किल से उतर सका. उसे एम्बुलेंस के दो कर्मचारियों ने उतारा और फिर वह धीरे-धीरे अस्पताल की ओर बढ़ रहा है. दरअसल ये युवक मऊ के थाना चिरैयाकोट के हाफिजपुर में गूगल लोकेशन के जरिए आधी रात को अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, लेकिन गलती से उसकी मां के कमरे में चला गया। इसके बाद युवक की जो हालत हुई है वह वीडियो में साफ दिखाई दे रही है.
मामला मऊ के चिरैयाकोट थाना के हाफिजपुर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक को फेसबुक पर प्यार हुआ और गूगल लोकेशन के जरिए जब वह प्रेमिका के घर पहुंचा तो गलती से मां के कमरे में घुस गया. इस पर मां को लगा कि कोई अनजान युवक है और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया. इसी दौरान घर के अन्य लोग भी आ गए और जमकर उसकी धुनाई कर दी. बेचारा प्रेमी खुद को बचाने के लिए दो मंजिला इमारत से कूद गया और हड्डी-पसली तुड़वा ली.
युवक की पहचान बलिया निवासी तुषार सिंह के रूप में हुई है. उसको चिरैयाकोट की एक युवती से फेसबुक पर प्यार हो गया था। दो महीने से फेसबुक पर बातचीत चल रही थी. फिलहाल प्रेमी के छत के कूदने के बाद ही लड़की के घरवालों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. इस पर जानकारी मिलते ही युवक को पुलिस ने रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रेमी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है. उसके पैर और हाथ की हड्डी टूट गई है.
घटना को लेकर क्षेत्राधिकार अजय विक्रम सिंह ने बताया कि तुषार अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था लेकिन नशे की हालत में वह युवती की मां के पास पहुंच गया। फिलहाल इस मामले में परिजनों द्वारा तहरीर दी गई है और घटना की पूरी जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
#मऊ के थाना चिरैयाकोट के हाफिजपुर में युवक गूगल लोकेशन के जरिए आधी रात को अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा, लेकिन गलती से उसकी मां के कमरे में चला गया। मां ने अनजान युवक को देखकर शोर मचाया, जिससे घबराकर युवक ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो… pic.twitter.com/8vQOuMYhbw
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) October 20, 2024
ये भी पढ़ें-Agra: रामलली मंच पर अश्लील डांस..बड़े-बुजुर्गों ने खुद तो देखा, बच्चों को भी दिखाया-Video