Agra: रामलीला मंच पर अश्लील डांस..बड़े-बुजुर्गों ने खुद तो देखा, बच्चों को भी दिखाया-Video
Agra Ramlila: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बार बालाएं अश्लील डांस करती नजर आ रही है. यह वीडियो आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि ये डांस रामलीला के मंच पर किया जा रहा है. इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बार बालाएं अश्लील डांस कर रही हैं.
बड़ी हैरानी की बात तो ये है कि इस डांस को देखने के लिए बड़े-बुजुर्ग को गए ही साथ ही बच्चों को भी ले गए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि बच्चों में किस तरह से संस्कार विकसित किए जा रहे हैं. फिलहाल सामाजिक संगठनों ने इसको लेकर स्थानीय पुलिस से शिकायत की है. फिलहाल ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है, इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
#आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र में रामलीला के मंच पर अश्लीलता का मामला सामने आया है। रामलीला के मंच पर देर रात तक डीजे पर अश्लील डांस होता रहा, जहां बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। @agrapolice pic.twitter.com/hxmjY5FVb0
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) October 20, 2024