Diwali Celebration: अगर दिवाली की मिठाई खाकर खराब हो जाए पेट…एक हफ्ते तक करें ये उपाय
Diwali Celebration: आज पूरे देश में दीवाली मनाई जा रही है. घर-घर में सेलिब्रेशन का दौर चल रहा है. तरह-तरह की मिठाई गिफ्ट में दी जा रही है और घर आने वाले मेहमानों को परोसी जा रही है. पांच दिन तक चलने वाले इस दीपोत्सव का जब समापन होता है तब हम समझते हैं कि आखिर दीवाली की मिठाई ने हमारा कितना पेट खराब किया. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को कुछ उपाय बता रहे हैं जिनको अगर आने वाले एक हफ्ते तक फॉलो कर लिया तो आप पेट की समस्या से निजात पा सकते हैं. इसलिए बेफिक्र होकर मिठाई खाइए और नीचे दिए गए उपाय को अपनाइए…
डॉक्टर शिवानी देसवाल, सीनियर कंसल्टेंट एंड क्लीनिकल लीड, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नारायणा हॉस्पिटल गुरुग्राम का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान मिठाइयों का अधिक से अधिक सेवन करने के कारण अक्सर देखा गया है कि तमाम लोगों के पेट खराब होने की समस्या हो जाती है. उसकी वजह ये है कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों में जमकर मिलावट की जाती है. बड़ी संख्या में मुनाफाखोर अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए किसी के भी सेहत से खिलवाड़ करने में जरा भी नहीं हिचकते. यही वजह है कि त्योहार के दौरान मिठाई खाने के बाद कई दिनों तक पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानियां हो रही हैं, तो आप नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं –
रखें बॉडी को एक्टिव
डॉक्टर शिवानी के बयान के मुताबिक, दिवाली के बाद मिठाइयों को असर अपने पेट से कम करने के लिए शरीर को खूब एक्टिव रखना जरूरी है। 12 से 4 के बीच व्यायाम करें, रात को ज्यादा देर तक न जागें और पूरी नींद लें। शरीर को एक्टिव रखने से पाचन से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
लें संतुलित आहार
दीवाली के बाद कम से कम एक हफ्ते से दस दिन तक अपनी डाइट को हेल्दी और संतुलित रखें। अच्छी मात्रा में पोषक तत्व वाले ही फूड डाइट में शामिल करें. ताकि आसानी से पच जाए. हो सके तो मूंग की छिलके वाली दाल का सेवन करें. कई दिनों तक तला-भुना खाने से बचें और ज्यादा शुगर वाले फूड्स का सेवन न करें। खाने के साथ सलाद जरूर लें जिससे आपका डाइजेशन में सुधार होगा।
पानी जमकर पिएं
पानी अधिक से अधिक पिएं. क्योंकि बॉडी डिटॉक्स करना जरूरी है। कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। सादे पानी के साथ आप नींबू पानी, ताजा संतरे व मौसमी का जूस, छाछ व जलजीरा आदि का सेवन करें। ये पेय पदार्थ आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी ठीक करेंगे।
डॉक्टर से लें सलाह
डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपको लगता है कि आपको पेट से जुड़ी समस्याएं अधिक हो गई है और घरेलू तरीकों से आराम नहीं मिल रहा है तो तुरंत डॉक्टर से बात करें और डाक्टर के मुताबिक दवाएं देकर व आपकी डाइट व लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव बताकर आपकी समस्या को ठीक कर सकते हैं.