Aishwarya Rai Net Worth: पति अभिषेक बच्चन से भी तिगुना कमाती हैं ऐश्वर्या राय…जानें कहां-कहां से होती है कमाई

November 1, 2024 by No Comments

Share News

Aishwarya Rai Net Worth: विश्व सुंदरी व बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय को भला कौन नहीं जानता. देश से लेकर विदेश तक में उनके लाखों फैन हैं. उन्होंने 1997 में ‘और प्यार हो गया’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उनके फिल्मी करियर को 27 साल हो गए हैं और इन सालों में उन्होंने ना सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाई है. फिलहाल वह आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं.

तो वहीं इस बीच उनके और अभिषेक के बीच तलाक को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. हालांकि कई सार्वजनिक कार्यक्रमों व मौकों पर वह बच्चन फैमिली से अलग नजर आईं. इसी से कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके और बच्चन फैमिली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है तो दूसरी ओर अभिषेक का भी किसी अन्य एक्ट्रेस से अफेयर की बातें सामने आ रही हैं. फिलहाल इन अफवाहों पर ऐश्वर्या या अभिषेक ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

फिलहाल यहां हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ की. बता दें कि विश्व सुंदरी अब फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं. अक्सर तमाम लोगों के दिमाग में सवाल उठता है कि जब अभिनेत्री फिल्में ही नहीं कर रही है तो फिर वह कैसे अपना जीवनयापन करती होंगी, जबकि वह अपनी ससुराल और पति से अलग रह रही हैं. तो यहां बता दें कि ऐश्वर्य राय हर साल करोड़ों कमाती हैं और रईसी के मामले में कई दिग्गज सितारों को भी मात देती हैं.

बॉलीवुड लाइफ की मानें तो ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 800 करोड़ रुपए है. ये नेटवर्थ उनके पति अभिषेक बच्चन से भी अधिक है क्योंकि उनकी कुल संपत्ति 280 करोड़ रुपए है. सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय अपनी फिल्मों के लिए मोटी रकम वसूलती हैं. वह अपनी एक फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं. यही नहीं ऐश्वर्या राय कई ब्रांड्स का चेहरा हैं. ऐसे में वे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं. वे हर दिन करीब 6-7 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.

कई जगह किया है इनवेस्ट

इसके अलावा ऐश्वर्या राय ने कई कंपनियों में इंवेस्टमेंट किया है जिससे उनको अच्छा रिटर्न मिल जाता है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट की मानें उन्होंने 2021 में नरिशमेंट सर्विस कंपनी में लगभग 5 करोड़ रुपए की इनवेस्टमेंट की थी. तो वहीं इससे पहले वह बेंगलुरु के एक पर्यावरण स्टार्टअप में भी 1 करोड़ रुपए इनवेस्ट कर चुकी हैं.

https://twitter.com/BorntobeAshwani/status/1839911528016838682

ये भी पढ़ें-Dream: अगर सपने में दिखे पूर्व प्रेमी या प्रेमिका…क्या मिलता है संकेत?