Viral Video: दीवाली के मौके पर अमेरिकी राजदूत ने इस पंजाबी गाने पर किया मंच तोड़ डांस; दीवाने हुए इंडियंस-Video
American Ambassador Eric Garcetti: दीवाली के मौके पर भारत में जमकर दिवाली मनाई गई. इस मौके पर भारतीयों के साथ ही विदेशीयों ने भी जमकर उत्सव मनाया. इस बीच सोशल मीडिया पर भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हिंदी गाने पर मंच तोड़ डांस करते हुए दिख रहे हैं. कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में 31 अक्टूबर को किया गया था.
इस समारोह में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने भी परफॉर्मेंस दी और पूरे भारत के लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने हाल ही फेमस हुए गाने ‘तौबा, तौबा’ पर जमकर डांस किया। मालूम हो कि 29 अक्टूबर को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में देश भर के सांसदों, अधिकारियों और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गजों समेत 600 से अधिक प्रतिष्ठित भारतीय अमेरिकी शामिल हुए। दिवाली का दीया जलाते हुए बाइडन ने कहा था कि दक्षिण एशियाई अमेरिकी समुदाय ने अमेरिकी जीवन के हर हिस्से को समृद्ध किया है।
Watch | US Ambassador to India, #EricGarcetti dances to the tune of the popular Hindi song 'Tauba, Tauba' during #Diwali celebrations at the embassy in Delhi#Diwali2024 pic.twitter.com/2RUPgpDKd2
— The Times Of India (@timesofindia) October 30, 2024
व्हाइट हाउस में मनाए गए दिवाली समारोह को लेकर एरिक गार्सेटी ने कहा कि हम प्रकाश की यात्रा का जश्न मनाते हैं, हम भारतीय अमेरिकियों के अमूल्य योगदान का भी सम्मान करते हैं जिन्होंने अमेरिका और भारत के संबंधों को गहरा किया है। नई दिल्ली से लेकर वाशिंगटन डीसी तक, दिवाली की रोशनी दुनिया के हर कोने को रोशन करे और शांति और समृद्धि का संदेश फैलाए। बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर दीवाली के बाद भी जमकर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-बांके बिहारी मंदिर के हाथी से निकला पानी…’चरणामृत’ समझ पी रहे भक्त; जानें अब क्या हो सकती है बीमारी?