बांके बिहारी मंदिर के हाथी से निकला पानी…’चरणामृत’ समझ पी रहे भक्त; जानें अब क्या हो सकती है बीमारी?
Banke Bihari Mandir Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो मथुरा के बांके बिहारी मंदिर से वायरल हो रहा है जिसमें लोग दीवार पर लगी हाथी की मूर्ति से टपकते जल को पी रहे हैं और कुछ तो इसे अपने ऊपर छिड़क रहे हैं. इस दौरान लोगों की श्रद्धा और भक्ति साफ दिखाई दे रही है. लोग इस जल को भगवान श्रीकृष्ण के चरणों से निकला जल समझ कर पी रहे हैं यानी लोग इस पानी को चरणामृत समझ कर पी रहे हैं और उसे पवित्र जल मान रहे हैं लेकिन इस जल को लेकर पुजारी ने आंख खोल देने वाला बयान दिया है तो वहीं इस जल से क्या बीमारी हो सकती है, इसको लेकर एक जाने-माने डॉक्टर ने भी अपनी राय रखी है.
इस जल को लेकर मंदिर के पुजारी ने कहा कि वह पानी एयर कंडीशनिंग यूनिट (AC) से निकल हुआ पानी है. ऐसे में वायरल एक वीडियो में एक शख्स इस जल को पीते हुए एक महिला से कह रहा है कि ”दीदी, ये AC का पानी है. ये ठाकुर जी के चरणों का पानी नहीं है. यहां के मंदिर के पुजारियों ने इस चीज की पुष्टि की है कि यह पानी एयर कंडीशनर से आता है, भगवान कृष्ण के पैरों से नहीं.” यह बात बताने के बाद भी भक्तों की श्रद्धा इस पानी से जाते हुए नहीं दिख रही है और वे इसे प्लास्टिक की गिलास या फिर हथेली पर लेकर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं.
Serious education is needed 100%
People are drinking AC water, thinking it is 'Charanamrit' from the feet of God !! pic.twitter.com/bYJTwbvnNK
— ZORO (@BroominsKaBaap) November 3, 2024
फेमस डॉक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया
वीडियो वायरल होने के बाद फ़ेमस डॉक्टर ‘द लिवर डॉक’ ने अपने एक्स एकाउंट से प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि AC का पानी मत पीजिए. उन्होंने इस सम्बंध में एक लम्बा-चौड़ा संदेश दिया है और कहा है कि कूलिंग और एयर कंडीशनिंग सिस्टम कई तरह के संक्रमणों के लिए प्रजनन स्थल हैं. जिनमें फंगस भी शामिल है. ऐसी फंगस बहुत खतरनाक होती है. एयर कंडीशनिंग से निकले पानी को पीने से लीजियोनेयर्स नाम की एक भयानक बीमारी हो सकती है, जो लीजिओनेला नामक बैक्टीरिया की एक प्रजाति से फैलती है.
PLEASE DO NOT DRINK AIR CONDITIONING WATER!
Cooling and air conditioning systems are breeding grounds for many types of infections including fungus, some really hellish.
Exposure to air conditioning condensed water can lead to a terrifying disease known as Legionnaires'… https://t.co/FhOly0P7Dj
— TheLiverDoc (@theliverdr) November 3, 2024
ये भी पढ़ें-Chhath Puja 2024: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ पूजा का महाउत्सव…जानें कैसे रखा जाता है छठ का व्रत?