Jhanshi: “अधिकारी मुझे डरा-धमका रहे हैं…” झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई बच्चों की मौत के मामले में परिजनों ने बयां किया दर्द; बताई मौके की हकीकत-Video
Jhanshi: उत्तर प्रदेश (UP) के झांसी के मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में लगी आग में 10 बच्चों की जलकर हुई मौत ने हर आदमी को झकझोर कर रख दिया है तो वहीं अब सोशल मीडिया पर पीड़ित परिजनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह मौके की हकीकत से रूबरू कराते हुए नजर आ रहे हैं. मालूम हो कि घटना 5 नवंबर की रात हुई.
#झांसी : झांसी में हुए हादसे एक पीड़ित पिता का वीडियो हो रहा है वायरल। “अधिकारी मुझे डरा-धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि तुम मीडिया में ऐसे बयान कैसे दे सकते हो।”
झांसी में कुलदीप अपने बच्चे का इलाज कराने महोबा से आए थे। आग लगने पर उन्होंने पांच बच्चों को बचा लिया, लेकिन अपना बच्चा… pic.twitter.com/NxQs3cXeiL— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 16, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पीड़ित पिता कुलदीप ने कहा कि “अधिकारी मुझे डरा-धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि तुम मीडिया में ऐसे बयान कैसे दे सकते हो।” मालूम हो कि कुलदीप अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए महोबा से झांसी आए थे। आग लगने पर उन्होंने पांच बच्चों को बचा लिया, लेकिन अपने बच्चे के बारे में उनको कुछ भी पता नहीं. कुलदीप ने एक अन्य वीडियो में बताया है कि न तो कोई बता रहा है कि उनका बच्चा कहां और कैसा है और न ही इमरजेंसी के अंदर जाने जे रहे हैं.
#झांसी:- “वहां मेरी भतीजी भी थी…”
झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई। 37 बच्चों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। परिजनों का दर्द सुनिए… pic.twitter.com/BkQb8AFshO— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) November 16, 2024
फिलहाल उन्होंने अधिकारियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है तो वहीं एक अन्य वीडियो में पीड़ित अपना दर्द बताते हुए दिख रहे हैं और मौके पर कब-क्या हुआ इसका हाल भी बता रहे हैं. तो दूसरी ओर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है वहीं इस पूरी घटना पर अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने है. मालूम हो कि अस्पताल में दो सुरक्षा उपकरण जिनकी एक्सपायरी डेट 2020 की थी, उन्हें मौके से हटाकर वार्ड के पीछे रख दिया गया था. इसी के साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि आग लगने के बाद एक भी अग्निशमन यंत्र काम नहीं किया.
“बस एक बार मेरे बच्चे का मुँह देख लेने दो.. !!”
■ झांसी मेडिकल कॉलेज में नन्हीं मासूम जानों को खोने वाले परिजनों का दर्द महसूस कीजिए…
■ मृतक बच्चों के माँ-बाप पर क्या बीत रही होगी, उसकी बस कल्पना की जा सकती है। #jhansimedicalcollege #JhansiFire #Jhansi @myogiadityanath pic.twitter.com/yJQIfmmE2E
— Molitics (@moliticsindia) November 16, 2024
एक तरफ मातम दूसरी तरफ स्वागत में डाला गया चूना
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले चूना डाला जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक तरफ मातम और दूसरी तरफ स्वागत में चूना डाला जा रहा है. इसको लेकर यूपी सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इसको लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए कहा है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा जिन लोगों ने चूना डालने आदि जैसा कृत्य किया है, वो स्वीकार योग्य नहीं है. डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारी झांसी को ऐसे लोगों को चिन्हित करके कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
Modi in 2014:
– Our aim is to destroy mindset of VIP culture of Old India.
India in 2024 :
– Arrangements being made for the VVIP visit of a minister at Jhansi hospital where 10 newborns died because of catching fire.pic.twitter.com/M443DHo7yt
— 🚨Indian Gems (@IndianGems_) November 16, 2024
राज्य सरकार ने दी आर्थिक मदद
मालूम हो कि इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने मृतक बच्चों के माता-पिता को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की. तो वहीं घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए कहा है.