दिल्ली के इस इलाके में नर्क से भी बत्तर हालात में जीने को मजबूर लाखों पूर्वांचलवासी…आम आदमी पार्टी की सांसद ने ही लगाया आरोप-Video
Delhi Politics: सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली के एक इलाके का हालात बताते हुए दिखाई दे रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि दिल्ली के बुराड़ी का नर्क से बुरा हाल!! बुराड़ी इलाक़े के लोगों ने अपने क्षेत्र का हाल देखने के लिए बुलाया था। यहाँ लाखों पूर्वांचली रहते हैं।
इसके आगे स्वाती मालीवाल ने कहा है कि ज़रा एक बार यहाँ की हालत देखिए। सड़कें बुरे हाल में हैं, गलियों में बदबुदार पानी भरा है, जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों की ज़िंदगी बेहद मुश्किल हो रखी है। इसके आगे उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी को सम्बोधित करते हुए कहा है कि यहाँ किस दिन आओगे? प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके झूठ बोलते हो कि पूरी दिल्ली को चमका दिया है। ये हाल कब ठीक होगा? बता दें कि इस वीडियो में स्वाती मालीवाल खुद भी पूरी समस्या को बताते हुए दिखाई दे रही हैं.
दिल्ली के बुराड़ी का नर्क से बुरा हाल ‼️
बुराड़ी इलाक़े के लोगों ने अपने क्षेत्र का हाल देखने के लिए बुलाया था। यहाँ लाखों पूर्वांचली रहते हैं। ज़रा एक बार यहाँ की हालत देखिए।
सड़कें बुरे हाल में हैं, गलियों में बदबुदार पानी भरा है, जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों की… pic.twitter.com/o6j9m4t5Ls
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) November 25, 2024