Utpanna Ekadashi 2024: हरी सब्जियां…दूध-दही, चावल…उत्पन्ना एकादशी पर राशि अनुसार करें ये उपाय; जानें क्या होगा लाभ?
Utpanna Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष या अगहन (Aghan) महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है. मालूम हो कि हिंदू पंचांग के मुताबिक हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी पड़ती है. इस तरह से पूरे साल 24 एकादशी पड़ती है और सभी के नाम अलग-अलग हैं. इस दिन अधिकांश लोग व्रत और पूजा आदि करते हैं. इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है.
उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवम्बर 2024 यानी मंगलवार को है. आचार्य इस दिन लोगों को कुछ उपाय बताते हैं, जिनको करने के बाद आप तमाम समस्याओं से निजात पा सकते हैं. आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री बताते हैं कि इस दिन सभी 12 राशि वाले जातक अपनी-अपनी राशि के मुताबिक भी उपाय कर सकते हैं लेकिन उपाय करते वक्त एकाग्रता होनी चाहिए.
मेष राशि (Aries)
मेष राशि का स्वामी मंगल हैं. मान्यता है कि इस दिन अगर मेष राशि वाले जातक विष्णुजी को लाल रंग के मिष्ठान का भोग लगाएं और गरीबों में मसूर की दाल का दान करें तो उनको आर्थिक संकट में लाभ होगा.
वृषभ राशि (Taurus)
इस राशि का स्वामी शुक्र है. इसलिए इस जातक के लोग एकादशी तिथि पर दूध, दही, चावल और शक्कर का दान कर करें. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और कलह से मुक्ति मिलेगी.
मिथुन राशि (Leo)
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह हैं, जिनका संबंध हरे रंग से होता है. इसलिए इस राशि वाले जातक उत्पन्ना एकादशी पर हरी सब्जियों का दान करने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से घर परिवार व कारोबार सब हरा-भरा रहता है. यानी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसती है.
कर्क राशि (Cancer)
आचार्य कर्क राशि वाले जातक इस दिन दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. तो वहीं सफेद रंग के वस्त्र या मिष्ठान आदि का दान जरूरतमंदों में करने की सलाह देते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से आपके किसी भी कार्य में अगर रुकावट आ रही है तो वो खत्म होगी.
सिंह राशि (Leo)
इस जातक के लोग एकादशी के दिन पूजा के समय इन मंत्र ‘ऊँ श्री लोकनाथाय नम:’ का जाप करें. इसके अलावा गेहूं, गुड़ और मूंगफली का दान कर सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
इस जातक के लोग हरे रंग की श्रृंगार की चीजों का दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करते हुए ‘ऊँ श्री धनुर्धराय नम:’ मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि ऐसा करने से करियर में आ रही बाधा कटेगी.
तुला राशि (Libra)
उत्पन्ना एकादशी पर इस राशि के लोग दूध या दही का दान करें औऱ ‘ऊँ श्री धनंजाय नम:’ मंत्र का जाप कर श्रीहरि की पूजा करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
उत्पन्ना एकादशी के दिन वृश्चिक राशि वाले ॐ अ: अनिरुद्धाय नम: मंत्र की एक माला जाप करें और विधि-विधान से व्रत रखें.
धनु राशि (Sagittarius)
अगर आपके सभी काम रुक रहे हैं तो ॐ अं प्रद्युम्नाय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले रंग के फल-फूल पूजा में चढ़ाएं. काम शुरू हो जाएगा.
मकर राशि (Capricorn)
इस दिन कष्टों से मुक्ति के लिए पक्षियों को दाना डालें. इसके अलावा ऊँ श्री श्रीहरये नम:’ मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
इस जातक के लोग इस दिन गरीबों में गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं. इसके साथ ही ‘ऊँ श्री गोविन्दाय नम:’ मंत्र का जाप करें.
मीन राशि (Pisces)
इस जातक के लोग भगवान विष्णु को पीले रंग के फल-फूल अर्पित करें. इसके अलावा पीले रंग की चीजों का दान करें.
DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)
ये भी पढ़ें-Utpanna Ekadashi-2024: उत्तपन्ना एकादशी पर करें ये उपाय…धन की कमी से लेकर विवाह की अड़चनें तक होंगी खत्म
Utpanna Ekadashi Katha: जानें इस एकादशी का कैसे पड़ा ‘उत्पन्ना’ नाम…? पढ़ें कथा