BPSC Row: छात्रों पर लाठीचार्ज…Video शेयर कर राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना; लालू यादव ने कही ये बात
Bihar BPSC Row: बिहार में इन दिनों BPSC परीक्षा को लेकर लगातार हंगामा जारी है. BPSC की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं, छात्रों पर कल पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है. तो वहीं इस पूरे मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है. जहां वीडियो शेयर कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भी सवाल खड़े किए हैं.
छात्रों पर पुलिस द्वारा चलाई गई लाठियों का वीडियो शेयर कर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है, “मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है। इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए उल्टा छात्रों पर ही लाठी चार्ज करवा रही है।
मैंने संसद में कहा था कि जिस तरह एकलव्य का अंगूठा कटवाया गया था उसी तरह पेपर लीक करवाकर युवाओं का अंगूठा काटा जाता है।
इसका ताज़ा उदाहरण बिहार है। BPSC अभ्यार्थी पेपर लीक के ख़िलाफ़ आवाज़ उठा रहे हैं और एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
लेकिन NDA की सरकार अपनी नाकामी को… pic.twitter.com/tJLFzT7GPh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2024
यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लड़ेंगे।” मालूम हो कि इस धरने में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव भी शामिल हुए हैं. इस घटना को लेकर विपक्ष लगातार नीतीश सरकार के बहाने मोदी सरकार पर हमलावर है.
अगर यह देख के भी आपका कलेजा नहीं फट रहा तो आप इंसान नहीं हैं
हर पार्टी के कार्यकर्ता और वोटर इस वीडियो को देखें और सोचें कि बिहार का भविष्य क्या होगा pic.twitter.com/QOdC3NNvIK
— Casteless Bihar (@CastelessBihar) December 26, 2024
बता दें कि बुधवार को बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग करते हुए छात्रों ने प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करते हुए जैसे ही छात्र आयोग के ऑफिस की ओर जाने लगे पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था. गौरतलब है कि पिछले 8 दिनों से गर्दनीबाग में 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और तमाम विपक्षी नेता इस आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं. तो वहीं इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रमुख लालू यादव ने घटना की निन्दा की है और कहा है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए, ये बिल्कुल गलत है.
बुद्ध की धरती पर आज सरकार द्वारा कराया जा रहा ऐसा तांडव भगवान बुद्ध की गरिमा को भी शर्मसार कर दिया!
पढ़े लिखे युवाओं को लाठी के साथ गाली भी दे रही है आपकी पुलिस ।
जब गलती सरकार की है तो लाठी युवाओं को क्यों ?#BPSCReExamForAll pic.twitter.com/mOsum0M434
— Bihar Congress (@INCBihar) December 25, 2024
तो वहीं अपनी सफाई में पुलिस ने कहा है कि अभ्यर्थियों को पहले रोकने का प्रयास किया गया था लेकिन जब सैकड़ों छात्र जबरदस्ती आयोग के कार्यालय की ओर बढ़ने लगे तो उनको रोकने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. सचिवालय पुलिस ने आगे कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही उनके खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है. साथ ही पुलिस ने ये भी बताया कि प्रदर्शन को भड़काने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें-भाजपा विधायक पर फेंके गए अंडे…कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप-Video