भाजपा विधायक पर फेंके गए अंडे…कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप-Video
Munirathna Egg Attack: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मुनिरत्न पर अज्ञात लोगों द्वारा अंडा फेंकते हुए दिखाई दे रहा है. ये घटना बुधवार को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम से सामने आई है. भाजपा विधायक प्रदेश की राजधानी के पश्चिमी हिस्से में स्थित लक्ष्मीदेवी नगर इलाके के लगगेरे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे और इस घटना का शिकार हो गए. फिलहाल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर अंडा फेंकने का आरोप लगाया है.
Egg😭pic.twitter.com/JsYaoLAq3a
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 26, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरआर नगर के भाजपा विधायक के साथ ये घटना उस वक्त हुई जब वह कार्यक्रम से निकल रहे थे. इस मामले में नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के सूत्रों ने बताया कि मुनिरत्न आधी रात तक अस्पताल में थे। फिलहाल उनके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है. डॉक्टरों ने उनको छुट्टी दे दी है.
तो वहीं इस घटना में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी की अभी पहचान नहीं हो सकी है. मुनिरत्ना का पिछले कुछ सालों से डीके भाइयों से झगड़ा चल रहा है। मुनिरत्ना 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में राजराजेश्वरी नगर सीट से डीके भाइयों ने मुनिरत्ना को हराने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार कुसुमा का जमकर सपोर्ट किया था और खूब प्रचार किया था लेकिन फिर भी मुनिरत्ना ने चुनाव में जीत हासिल कर कुसुमा को हरा दिया. गौरतलब है कि मुनिरत्न जमानत पर रिहा चल रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद उनका ये पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनको एक महिला से बलात्कार और धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
𝔹𝔼ℕ𝔾𝔸𝕃𝕌ℝ𝕌 |Former Karnataka minister& BJP MLA Munirathna was hit by an egg during a public event in Bengaluru on Wed.The incident occurred while he was attending a program to commemorate the birth anniversary of former PM Atal Bihari Vajpayee in Laggere, Lakshmidevi Ngr. pic.twitter.com/4ZZ4PF0l0g
— ℝ𝕒𝕛 𝕄𝕒𝕛𝕚 (@Rajmajiofficial) December 26, 2024