AI कमाल…! शादी में स्वर्ग से उतरे दूल्हे के पिता; साथ में खाया खाना और दिया आशीर्वाद, परिवार की आंखों हुईं नम-Video

March 7, 2025 by No Comments

Share News

AI Viral Video: एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial intelligence) धीरे-धीरे लोगों की दुनिया को बदल रही है. जहां इसका शातिर लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहीं इसे अच्छी यादों के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है. बता दें कि एआई का मतलब मशीनों को मानव जैसी बुद्धि प्रदान करना ताकि वे सीख सकें, तर्क कर सकें और तमाम जटिल समस्याओं को हल कर सकें।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है. ये शादी दक्षिण भारत की लग रही है. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शादी में शामिल लोग इस वीडियो को देख रहे हैं और लगातार आंखों से बह रहे आंसू भी पोछते जा रहे हैं. दरअसल इस वीडियो में दिखाया गया कि दूल्हे के स्वर्गवासी पिता शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्वर्ग से उतरे और फिर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया. यही नहीं सभी के साथ बैठकर खाना भी खाया. इन पलों को देखकर पूरा परिवार रोता हुआ दिखाई दिया. इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि गजब की टेक्नोलॉजी अवतरित हो चुकी है.

जानें एआई के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

एआई एल्गोरिदम के साथ ही डेटा और कम्प्यूटेशनल पावर का उपयोग करके काम करता है.
एआई का उद्देश्य मशीनों को ऐसे कार्य करने में सक्षम बनाना है जो खासकर मानव बुद्धि के लिए आवश्यक होते हैं, जैसे कि तर्क करना, सीखना, समस्या-समाधान, धारणा और भाषा समझना आदि.
AI हमारे जीवन को आसान और बेहतर बनाने का काम करता है. यह कार्यों को स्वचालित करता है. वर्चुअल असिस्टेंट को सशक्त बनाने का काम करता है और ज़ूम कॉल की प्रतिलिपियाँ बनाता है.
एआई में मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसे उपक्षेत्र शामिल हैं.
जानकारों की मानें तो AI का भविष्य बहुत उज्ज्वल है और यह हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करने की क्षमता रखता है.
जनरेटिव एआई की सुविधा फ़िलहाल एक्सपेरिमेंट के तौर पर उपलब्ध की गई है.
जॉन मैकार्थी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जनक माना जाता है.
एआई का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में होता है, जैसे कि भाषण पहचान, छवि पहचान, रोबोटिक्स और स्वचालित वाहन.

ये भी पढ़ें-भयानक एक्सीडेंट… बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई बस, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज वायरल