Elon Musk: “मेरे बच्चे की मां बनोगी…?” एलन मस्क ने इस इंफ्लुएंसर को किया प्रपोज; इंकार पर मिली ये सजा

April 18, 2025 by No Comments

Share News

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर शख्स की श्रेणी में आने वाले एलन मस्क का नाम अक्सर ही विवादों में घिरता रहता है. अक्सर उनकी उटपटांग हरकतें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं. इसी तरह एक ताजा मामला सामने आया है जिसको लेकर लोग मस्क को बच्चा पैदा करने की सनक वाला तक कह रहे हैं.

दरअसल टेस्ला के मालिक ने एक फेमस महिला इंफ्लुएंसर को प्रपोज करते हुए कहा कि क्या वह उनके बच्चे की मां बनेंगी, लेकिन इंफ्लुएंसर ने इंकार कर दिया. इसके बाद एलन मस्क ने उसके एक्स ( ट्विटर) अकाउंट को नष्ट कर दिया, जिससे वो अच्छा-खासा कमा रही थीं. बता दें कि मस्क पहले कई बार कह चुके हैं कि दुनियाभर में जनसंख्या घटती जा रही है और भविष्य में सभ्यता बचाने के लिए ज्यादा बच्चे होना जरूरी हैं। एलन मस्क की अब तक 4 अलग-अलग महिलाओं से करीब 14 बच्चे हैं।

बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इससे पहले Ashley St Clair नाम की एक महिला ने भी दावा किया था कि मस्क ने उनसे बच्चा पैदा किया है। मस्क ने उन्हें कथित तौर पर एक मुश्त $15 मिलियन और $100,000 हर महीने देने का ऑफर भी दिया था, ताकि वे इस रिश्ते को किसी से भी शेयर न करें।

जानें किससे कही है मस्क ने ये बात?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने क्रिप्टो इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर Tiffany Fong से उनके बच्चा पैदा करने के लिए कहा था. इस पर Fong ने इंकार कर दिया. गौरतलब है कि Tiffany Fong,क्रिप्टो दुनिया का एक फेमस चेहरा है. X पर उनके 3.35 लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 48,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। Tiffany Fong ने FTX के Sam Bankman-Fried सहित कई विवादास्पद क्रिप्टो हस्तियों के इंटरव्यू भी लिए हैं।

X से कमाती थीं मोटी रकम

रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2024 में मस्क ने फॉन्ग को एक प्राइवेट मैसेज भेजकर पूछा था कि क्या वो उनका बच्चा पैदा करने पर विचार करेंगी? इस पर Fong को बहुत ही अजीब लगा क्योंकि दोनों के बीच कभी एक-दूसरे से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात तक नहीं की थी। तो वहीं फॉन्ग ने मस्क को जवाब देते हुए मना कर दिया और कहा कि वह एक “पारंपरिक पारिवारिक ढांचे” में यकीन रखती हैं।

बता दें कि पिछले साल एलन मस्क और फॉन्ग के बीच बातचीत शुरू हुई थी. मस्क अक्सर ही फॉन्ग की पोस्ट को लाइक और रिप्लाई करते थे। नतीजतन फॉन्ग तेजी से फेमस हुईं फिर वो दिन भी आया जब उन्होंने दो हफ्तों में X के ऐड रेवेन्यू से $21,000 (करीब ₹17 लाख) तक कमा लिए थे।

मस्क ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट के मुताबिक फॉन्ग के मना करने के बाद ही मस्क ने उनको अनफॉलो कर दिया और दूसरों से इस बात को शेयर करने पर नाराजगी भी जताई। इसके बाद फॉन्ग को बड़ी खामियाजा भी भुगतना पड़ा. दरअसल फॉन्ग के X पर तेजी से फॉलोवर्स तो घटे ही साथ ही इनकम में भी तेजी से गिरावट आई है. इस तरह से एलन मस्क ने फॉन्ग को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है.

ये भी पढ़ें-मंत्री हफीजुल हसन ने शरियत को संविधान से बड़ा बताया…मचा सियासी बवाल-Video