Lucknow: संविधान पर विवादित टिप्पणी कर बुरे फंसे लखनऊ के शर्मा चाय वाले…विरोध के बाद…Video

Share News

Sharma Chai Wala: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मशहूर शर्मा चाय वाले का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान संविधान पर विवादित टिप्पणी करते हुए सनातन धर्म के प्राचीन स्मृति ग्रंथ को श्रेष्ठ बता दिया था. इसी के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने चाय दुकान के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया.

विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांग ली है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भीम आर्मी का एक कार्यकर्ता मनुस्मृति के खिलाफ आत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करता हुआ भी दिखाई दे रहा है. हालांकि इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और मनुस्मृति के बारे में बताया गया.

तो वहीं मंगलवार को सड़क पर उतर कर आजाद समाज पार्टी ने शर्मा चाय वाला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यकर्ता हाथो में संविधान की प्रति पकड़े हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे. इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव अनिकेत धानुक ने कहा कि शर्मा चाय के दुकानदार संविधान विरोधी हैं. तो वहीं विवाद बढ़ता देख शर्मा चाय वाले दुकान से बाहर आए और फिर माफी मांग ली और कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना नहीं था.

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शर्मा चाय वाले के मालिक ने कहा था कि मनुस्मृति सबसे ऊपर है और संविधान उसके बाद आता है. इसी के साथ ही उन्होंने मनुस्मृति को मानने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-IPL के बीच मोहम्मद शमी को मिली जान से मारने की धमकी…ईमेल से मचा हड़कंप; भाई ने दर्ज कराई FIR