पाकिस्तानी सांसद ने अपने ही प्रधानमंत्री की कर दी गजब की बेइज्जती…पीएम मोदी के लिए कही ये बात…Video
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से तमाम वीडियो सामने आ रहे हैं जिसमें वहां की सरकार के खिलाफ स्थानीय लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. तो वहीं भारत पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे हमलों को भारतीय सेना लगाकार नाकाम कर रही है. इससे पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दिखाई दे रही है.
भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात जो किया है, उससे पाकिस्तान बुरी तरह से बिलबिलाया हुआ है. भारत से बार-बार पिटने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब अपनों को ही मुंह दिखाने के लायक नहीं बचे हैं.
पाकिस्तान की संसद में शहबाज शरीफ की तुलना गीदड़ से की जा रही है. यही नहीं उनको बुजदिल भी कहा जा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. आज यानी शुक्रवार को जब कुछ घंटे पहले ही सुबह तड़के भारत से भेजे गए ड्रोन ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर, सियालकोट समेत कई शहरों को निशाना बनाया और करारा जवाब दिया तो पाकिस्तान के भीतर खलबली मच गई.
सांसद ने पीएम शहबाज पर बोला हमला
शुक्रवार को पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली (संसद) में एक सांसद ने शहबाज शरीफ पर हमला बोला और उनकी बखिया उधेड़ते हुए कहा कि उनकी तरफ से भारत को लेकर एक भी बयान नहीं आया। पाकिस्तानी सांसद वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि मुझे टीपू सुल्तान का एक बयान याद आ रहा है। अगर एक लश्कर (सैन्य टुकड़ी) जिसका सरदार शेर हो और उस लश्कर में गीदड़ हों तो वो सभी शेर की तरह लड़ते हैं लेकिन अगर शेरों के लश्कर का सरदार अगर गीदड़ हो तो वे नहीं लड़ सकते। वे जंगे हार जाते हैं।’
पाकिस्तानी सांसद यहीं नहीं रुके उन्होने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बुजदिल बताते हुए कहा कि इस वक्त बॉर्डर पर खड़ा फौजी हमारी तरफ उम्मीद से देख रहा है। देश का प्रधानमंत्री आईना होता है। वो उसकी तरफ देख रहा है कि हमारा लीडर दिलेरी से मुकाबला करेगा लेकिन देश का प्रधानमंत्री बुजदिल हो.. मोदी का नाम तक न ले सके, वो बॉर्डर पर खड़े फौजी को क्या पैगाम देगा?
In an outburst, a Pakistani MP slammed Prime Minister Shehbaz Sharif as ‘Buzdil’ (coward), accusing him of lacking the courage to even utter Prime Minister @narendramodi‘s name. The MP laments that Pakistan’s army is demoralized and the nation stands helpless, unable or unwilling… pic.twitter.com/s6EjlDDlj3
— DD News (@DDNewslive) May 9, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान
बता दें कि पाकिस्तान के आतंकियों ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 पर्यटकों को गोली मार दी थी. इस हमले में भारत की उन बेटियों का भी सुहाग उजड़ गया जिनकी अभी हाल ही में शादी हुई थी. जब इस हमले के खिलाफ भारत की ओर से कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के कई आतंकियों के गढ़ को निशाना बना कर ढेर कर दिया तो पाकिस्तान लगातार भारत की सीमा पर स्थानीय नागरिकों पर गोलीबारी करवा रहा है और भारतीय वायु सीमा का भी उल्लंघन कर रहा है.
ऑपरेशन सिंदूर से बिलबिलाए पाकिस्तान ने 6-7 मई की रात भारत के कई सैन्य अड्डों को निशाना बनाने की कोशिश की और तमाम मिसाइल व ड्रोन से हमला किया लेकिन भारत ने रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तानी हमले को हवा में ही नाकाम कर दिया। इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह लगातार सीमा पर आम भारतीय नागरिकों को निशाना बना रहा है. हालांकि भारतीय सेना पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब देने में जुटी है.
ये भी पढ़ें- इधर राजनाथ सिंह ने कहा- ‘जारी है ऑपरेशन सिंदूर’, उधर पाकिस्तान में रो पड़ा शहबाज का सांसद-Video