पत्नी ने जड़ा थप्पड़ और दुनिया भर में उड़ी खिल्ली…फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ये सफाई देकर बचाई इज्जत-Video
Emmanuel Macron Viral Video: फ्रांस (French) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) का थप्पड़ खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है और पूरी दुनिया में उनकी खिल्ली उड़ रही है. इसी बीच उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए सफाई दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वह प्लेन से उतर रहे हैं और तभी उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों (Brigitte Macron) उन्हें थप्पड़ जड़ देती हैं और धकेलते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो वियतनाम में विमान से उतरने से पहले का है। इस घटना को लेकर दुनिया भर के समाचार पत्रों ने जमकर खिल्ली उड़ाई है.
जहां समाचार पत्र ‘ले पेरिसियन’ की वेबसाइट पर इस खबर की हेडलाइन ‘‘थप्पड़ या झगड़ा?’’ रही तो वहीं इसको लेकर मैक्रों ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा है कि‘‘हम झगड़ रहे थे या कहूं कि मैं अपनी पत्नी के साथ मजाक कर रहा था।’’ इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि इस घटना को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
तो वहीं मामला सुर्खियों में आने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति भवन (एलीसी पैलेस) ने भी सफाई दी है और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक बयान जारी किया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बयान में इस पूरे घटनाक्रम को विवाद नहीं बल्कि एक निजी और मजाकिया पल बताया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने इसको लेकर कहा है कि ‘यह वह क्षण था जब राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दौरे की शुरुआत से पहले मजाक कर रहे थे, यह करीबी और मस्ती भरा पल था।’
कर रहे थे हंसी-मजाक
सोशल मीडिया पर इमैनुएल मैक्रों का एक बयान इस वीडियो को लेकर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वो हंसी-मजाक कर रहे थे और बेवजह इस घटना को तूल दिया जा रहा है. हनोई में पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने सफाई दी और कहा कि ये कोई झगड़ा नहीं था बल्कि हम आपस में मजाक कर रहे थे जैसा अक्सर करते हैं।
Brigitte Macron’s attack on Emmanuel was a “moment of togetherness.”
“The president and his wife were unwinding one last time before the trip began, playfully teasing each other,” Macron’s office has told CNN.
“No more was needed to feed the mills of the conspiracy theorists”… pic.twitter.com/rUeRdgk8yX
— Margarita Simonyan (@M_Simonyan) May 26, 2025