Amethi: किसी ने गिलास तो किसी ने भरा कटोरे से…खेत में पलटा रिफाइंड ऑयल से भरा टैंकर, लूटने उमड़ा पूरा गांव-Video
Amethi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग रिफाइंड ऑयल को गिलास और कटोरी की मदद से डिब्बे में भर रहे हैं और ऑयल पूरे खेत में फैला हुआ है.
दरअसल उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया और जैसे ही इसकी खबर गांव वालों को लगी तो बड़ी संख्या में गांव वाले ऑयल भरने के लिए उमड़ पड़े. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि टैंकर पलटने से पूरा रिफाइंड ऑयल खेत में फैल गया तो वही खेत में बने छोटे-छोटे गढ्ढों में ऑयल भर गया है जिसे ग्रामीण डिब्बे में भरने में जुटे हैं, जबकि अब ये रिफाइंड ऑयल खाने लायक भी नहीं रहा.
इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है. तो वहीं सोशल मीडिया एक्स पर वायरल इस वीडियो पर अमेठी पुलिस का रिप्लाई करते हुए कहा है कि प्रकरण थाना कमरौली पुलिस के संज्ञान में है, घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित है।
#अमेठी :कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा के पास रिफाइंड ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। टैंकर पलटते ही ग्रामीण हाथों में डिब्बा लेकर पहुंचे और खेत में गिरे रिफाइंड तेल को भरने में जुट गए।… pic.twitter.com/pQ3hYZkv4R
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) June 3, 2025