Kedarnath: सड़क पर गिरा हेलीकॉप्टर, पायलट और यात्रियों…एक महीने में चौथी दुर्घटना-Video
Kedarnath Helicopter Crashe: केदारनाथ से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर सड़क पर गिर गया. अचानक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया.
हालांकि इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई. आनन-फानन में पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
केदारनाथ मार्ग पर बडासू में ऐसे खतरनाक तरीके से हैलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, लेकिन लोगों को देखिये हाथ में फोन क्या आ गया डर ख़त्म हो गया #kedarnath #kedarnathyatra2025 #helicopter pic.twitter.com/3hEisIU7SZ
— Pyara Uttarakhand प्यारा उत्तराखंड (@PyaraUKofficial) June 7, 2025
हेलीकॉप्टर दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हेलीकॉप्टर सड़क पर धंस गया है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर को देखने के लिए उमड़े. ये दुर्घटना शनिवार को दोपहर 1.02 बजे हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरीलेकिन वह बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ सका था कि उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई.
इस पर पायलट ने तुरंत हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। तो वहीं हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन गनीमत रही कि उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था।
SDRF और ITBP के जवान पहुंचे तुरंत
सड़क पर हेलीकॉप्टर की लैंडिग की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार दिया गया तो वहीं पायलट रविंद्र सिंह सोढ़ी (55) को पीठ में चोट लगने के कारण तुरंत नजदीकी स्वामी विवेकानंद अस्पताल नारायणकोटी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
केदारनाथ के लिए चालू है हेलीकॉप्टर सेवा
दूसरी ओर प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू दल द्वारा हेलिकॉप्टर को सड़क से हटाने का काम भी तत्काल किया गया जिससे यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका. तो दूसरी ओर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू हैं। तो वहीं केदारनाथ यात्रा के हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि टेकऑफ के दौरान तकनीकी खामी आने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई है।
एक महीने में हुई चौथी दुर्घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारधाम की यात्रा शुरू होने के 38 दिनों में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह चौथी घटना है। जहां आज यानी 7 जून को यह दुर्घटना हुई है तो इससे पहले मई माह के पहले सप्ताह में गंगोत्री क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश हुई था जिसमें पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।
तो वहीं आठ मई को गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे पांच महिलाओं सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर के दो टुकड़े हो गए थे. करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था. तो वहीं शव हेलीकॉप्टर में ही फंस गए थे जिसे निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा था. गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था. खोज-बचाव अभियान चलाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों ने दुर्घटना की जानकारी दी थी.
वहीं 17 मई को केदारनाथ धाम से मरीज को लेने जा रही एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस को हेलिपैड के पास इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा था. इससे पहले 12 मई को बदरीनाथ में हवा के दबाव के कारण एक हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर रपट गया था।
Helicopter made crash landing near Barasu, enroute to #Kedarnath.
By the #Blessings of Baba Kedar, All passengers are safe.🙏#HelicopterCrash #Uttarakhand#viralvideo #KLRahul #DeepikaPadukone #VijayMallya #RanbirKapoor #RiteishDeshmukh pic.twitter.com/eXu7SlllDN— देशहित सर्वोपरि (@Mindblower81) June 7, 2025
ये भी पढ़ें-तेजस्वी यादव के काफिले में बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर…कई घायल; मचा कोहराम-Video