तेजस्वी यादव के काफिले में बेकाबू ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर…कई घायल; मचा कोहराम-Video
Tejashwi Yadav: बिहार के तेज-तर्रार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए. उनके साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह मधेपुरा से पटना लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में वैशाली जिले के गोरौल के पास एनएच-22 पर एक तेजरफ्तार ट्रक बेकाबू होकर उनके काफिले से जा टकराया जिससे काफिले में शामिल तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. जल्द से जल्द घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घायलों को देखने के लिए तेजस्वी यादव अस्पताल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना रात करीब 1:30 बजे हुई. घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया.
आनन-फानन में घायल सुरक्षाकर्मियों को स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि गनीमत रही कि तेजस्वी यादव को किसी तरह की चोट नहीं आई. मालूम हो कि तेजस्वी यादव का काफिला एनएच-22 पर गोरौल के पास से गुजर रहा था. तभी अचानक एक ट्रक ने तेज गति से आकर काफिले की गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे काफिले की कई गाड़ियों को नुकसान हुआ है.
राजनीतिक हलकों में मची हलचल
हादसे के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है. तेजस्वी के चाहने वालों के साथ ही विपक्षी नेताओं ने भी उनकी कुशलता के लिए प्रार्थना की है. इसी के साथ ही सरकार से सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. तो वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ट्रक चालक हुआ गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक अनियंत्रित अवस्था में था. हादसे के बाद सराय थाना की पुलिस ने भाग रहे ट्रक को पकड़ और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
VIDEO | Vaishali: RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) visited hospital to meet the three personnel from his convoy who were injured when their vehicle met with an accident.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/g8g9P0eat0
— Press Trust of India (@PTI_News) June 7, 2025