UP News: प्रदेश भर के DIOS कार्यालयों पर 20 अगस्त को धरना प्रदर्शन…एक जुलाई से चलेगा अभियान; शिक्षक नेताओं ने किया ऐलान

Share News

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश व्यापी संघर्ष के तहत आने वाली 20 अगस्त, 2025 को प्रदेश के सभी जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किए जाएगे।

यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 65 रायल होटल (विधायक निवास) में सम्पन्न प्रदेश की संघर्ष समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में 01 जुलाई, 2025 से चरणबद्व संघर्ष कार्यक्रम निर्धारित किए गए।

संगठन के प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र एवं महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा ने मीडिया को जानकारी दी कि संघर्ष समिति के निर्णय के मुताबिक दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 19 अगस्त, 2025 तक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा जिसके अन्तर्गत जनपद मण्डल तथा प्रदेश पदाधिकारी एवं सम्बन्धित जनपद के राज्य कार्यकारिणी के सदस्यगण अपने-अपने जनपदों में प्रत्येक शाखा इकाई का दौरा करते हुए की समास्याओं को एकत्र करेगे तथा शिक्षकों को ‘‘संघर्ष अपरिहार्य क्यो‘‘ के सम्बन्ध में जानकारी देगे।

शिक्षक नेताओं ने बताया कि प्रत्येक जनपद में दिनांक 06 जुलाई, 2025 को जिला कार्यकारिणी अपरिहार्य रूप् से बैठक आयोजित की जायगी और उसमें जनजागरण कार्यक्रम को सफल बनाने के सम्बन्ध में व्यापक विचार विमर्श कर आवश्यक निर्णय किए जाएंगे। 32 सदस्यीय संघर्ष समिति की बैठक को प्रमुख रूप् से प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी, शिक्षक विद्यायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी, नेता शिक्षक दल, प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, डा. प्रमोद कुमार मिश्र, रामेश्वर उपाध्यक्ष, महेश चन्द्र शर्मा, शिव कुमार यादव, डा0 आर0के0त्रिवेदी आदि ने सम्बोधित किया।

ये भी पढ़ें-सोनम रोती मिली या फिर किया आत्मसमर्पण? आखिर यूपी और मेघालय पुलिस के अलग-अलग बयान क्यों? ढाबा संचालक ने दी ये बड़ी जानकारी