सबूत देखते ही टूट गई सोनम और…! लेकिन पुलिस के इस बयान से राजा रघुवंशी हत्याकांड में आय़ा सिर घुमा देने वाला ट्विस्ट

June 11, 2025 by No Comments

Share News

Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सामने आ रहे एक के बाद एक खुलासे से पूरा देश हिल गया है और पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते से लोगों का भरोसा उठ गया है. तो वहीं राजा की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुई उसकी पत्नी सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग लेकर गई है और उससे लगातार पूछताछ जारी है.

मालूम हो कि उसके साथ अन्य चार आरोपियों को भी शिलांग पुलिस अपने साथ ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम ने पुलिस के सामने अपराध कबूल कर लिया है और उसने स्वीकार कर लिया है कि उसने पति की हत्या की लेकिन इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में लगी मेघालय पुलिस के एक बयान के बाद इस केस में सिर घुमा देने वाला ट्विस्ट सामने आया है.

दरअसल ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल एसपी आशीष और एसपी विवेक सिएम ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि हनीमून पर सोनम रघुवंशी के पति राजा रघुवंशी की हत्‍या करने की प्रबल संभावनाएं हैं, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सोनम कत्ल में शामिल है या नहीं. इसके अलावा शिलांग पुलिस ये बात तो कह रही है कि जांच में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे सोनम के इस हत्याकांड में शामिल होने का इशारा मिल रहा है लेकिन अधिकारी ये भी कह रहे हैं कि अभी इसे अंतिम निष्कर्ष नहीं कहा जा सकता. तो वहीं पुलिस का ये भी कहना है कि जांच आगे बढ़ाई जा रही है और पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी. इस तरह से राजा रघुवंशी मर्डर केस में लगातार नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं.

पहले जानते हैं कि सोनम ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इस मामले की जांच में जुटी एसआईटी की टीम ने जब सोनम को सबूत दिखाए तो वह टूट गई और उसने राजा की हत्या में शामिल होने का जुर्म कबूल कर लिया है लेकिन इसको लेकर अभी आधिकारिक तौर पर पुलिस पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कहा है कि अभी जांच जारी है जिसमें इस केस से जुड़े और भी राज खुल सकते हैं.

अब जानते हैं क्या कहा पुलिस ने?

एडिशनल एसपी आशीष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे पास इस केस से जुड़े सोनम के खिलाफ भी साक्ष्य हैं लेकिन अभी कुछ भी साफ कर पाना मुश्किल है क्योंकि आगे की जांच के बाद ही सोनम के इस केस में शामिल होने की बात साबित हो सकेगी. हमारे पास जो अब तक एविडेंस मिले हैं, उसमें यह प्रूव होता है कि वो राजा रघुवंशी मर्डर केस में शामिल है. लेकिन पहले इंटेरोगेशन पूरा किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा कि इसमें बहुत सारे लूज एंड को टाई-अप करना होगा. यह सब चीजें हम इंवेस्टिगेशन के बाद ही कंफर्म कर पाएंगे. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि जितने भी अपराधी हैं हम उन्‍हें कल और आज में लेकर आए हैं. वह आगे बोले कि आज पेपरवर्क पूरा किया जा रहा है क्योंकि आरोपियों को कोर्ट में पेश करना है. फिलहाल अभी हमें इतना वक्त नहीं मिला है कि उनसे पूछताछ कर सकें. कोर्ट से हमारे पास जो भी आदेश आएगा और जितने भी दिन की हमें रिमांड मिलेगी उसके बाद पूछताछ की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

भारी सम्भावना है कि हत्या सोनम ने की

मीडिया से बात करते हुए एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि भारी सम्भावना है कि इस हत्याकांड में सोनम शामिल है लेकिन आज की डेट में जिन सबूतों के बेस पर हमने उन्‍हें अरेस्‍ट किया था, कहानी आज भी हमारी वो ही है. फिलहाल अभी कुछ भी साफ कह पाना मुश्किल है क्‍योंकि अभी आगे की जांच जारी है और अभी हम जांच के प्रारम्भिक चरण में हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी चीजें और भी स्पष्ट होती जाएंगी और इसकी जानकारी मीडिया से शेयर करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मीडियाकर्मियों से यह अनुरोध है कि जो भी आपको न्‍यूज चलाना है, उसे लेकर एक बार हमसे बात कर लें और कन्‍फर्म कर लें. इसी के साथ ही शिलांग पुलिस से जब ये पूछा गया कि सोनम के पास दो मोबाइल थे तो इस पर एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि आपकी जानकारी पुख्‍ता नहीं है.

राजा की हत्या के बाद सोनम पहुंची थी इंदौर

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बताया जा रहा है कि राजा की हत्या की प्लानिंग सोनम ने शादी से पहले ही कर ली थी. आरोपी राज कुशवाहा से वह प्यार करती थी लेकिन उससे शादी नहीं कर सकती थी. सूत्रों का कहना है कि सोनम ने राज से कहा था कि उसके पिता हार्ट पेशेंट हैं, अगर वह प्रेम विवाह करती है तो उसके पिता को कुछ हो जाएगा. इसलिए जब वह अपने पति को मार देगी और विधवा हो जाएगी तो पिता सहज ही उसकी शादी राज से करने के लिए तैयार हो जाएंगे.

माना जा रहा है कि सोनम ने शादी से पहले ही पति राजा की हत्या करने की प्लानिंग कर ली थी. तो वहीं हत्या के बाद वह इंदौर और फिर वाराणसी होते हुए गाजीपुर पहुंची थी और यहां से नेपाल भागने की साजिश थी फिलहाल अभी ये जानकारी सूत्रों के हवाले से ही सामने आ रही है. इसके लिए शिलांग पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. तो वहीं मेघालय पुलिस की जांच में भी यह बात सामने आई है कि सोनम राजा की हत्या के बाद इंदौर आई थी और अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा से मुलाकात की थी। इसके बाद वह वाराणसी गई और उसके बाद गाजीपुर के नंदगंज में पकड़ी गई। तो वहीं तमाम सबूतों के आधार पर शिलांग पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के साथ ही अन्य आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले गई है।

सोनम को अपने गांव में रुकवाना चाहता था राज

जहां सोनम इस पूरे मामले को अपहरण का केस दिखाना चाह रही थी तो वहीं पुलिस का छानबीन में उसके खिलाफ तमाम सबूत मिले हैं. पहले तो पुलिस भी यही सोच रही थी कि सोनम का अपहरण हुआ है लेकिन एक सीसीटीवी कैमरे में जब सोनम राजा से दूर जाकर फोन पर किसी से चैट करती दिखी तभी पुलिस का माथा ठनका और फिर शक की सुई सोनम की तरफ घूम गई.

तो वहीं गाजीपुर में आत्मसमर्पण करने के बाद सोनम ने कहा था कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मेघालय से यूपी लाया गया था। जबति मेघालय पुलिस ने जांच में पाया कि 23 मई को पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम गुवाहाटी चली गई थी और फिर वहां से ट्रेन से 25 मई को इंदौर पहुंची और राज कुशवाहा से मिली। इसके बाद दोनों किराए के एक कमरे में एक साथ रुके। फिर दूसरे दिन राज ने एक कार से सोनम को उत्तर प्रदेश भेज दिया। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि राज कुशवाहा की प्लानिंग थी कि सोनम को फतेहपुर जिले में अपने पैतृक गांव में रुकवा दें लेकिन सोनम वाराणसी समेत कई जगह रुकी और जब इंदौर में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई तो 9 जून की रात वह गाजीपुर के नंदगंज पहुंची और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

फिलहाल इस पूरे मामले में इंदौर पुलिस ने सोनम के इंदौर पहुंचने को लेकर अभी पुष्टि नहीं की है तो वहीं सोशल मीडिया और तमाम समाचार पत्रों में सूत्रों के हवाले से वायरल खबरों को लेकर भी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है. इस तरह से अभी इस पूरे केस की जांच पर सभी की निगाह टिकी हुई है.

ये भी पढ़ें-सोनम रोती मिली या फिर किया आत्मसमर्पण? आखिर यूपी और मेघालय पुलिस के अलग-अलग बयान क्यों? ढाबा संचालक ने दी ये बड़ी जानकारी