दलित समाज की शिकायत सुनेंगे SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे… 30 जून व एक जुलाई को जनसुनवाई
June 27, 2025
No Comments
Kanpur: उत्तर प्रदेश शासन एससी-एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुन्डे 30 जून व 1 जुलाई को कानपुर जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में कानपुर नगर में रहेंगे. 30 जून को दोपहर 12 से 4 बजे तक कानपुर सर्किट हाउस में दलित समाज से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ रमेश चन्द्र कुन्डे शिकायतों की जनसुनवाई करेंगें.
उनके कार्यक्रम को लेकर निजी सचिव आकाश कुंडे ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी. 1 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक वह जनपद के अंतर्गत दलित बस्तियों में जा कर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए सीधे जनता से जन संवाद करेंगे जिससे जनता का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे।
ये भी पढ़ें-कुश्ती लड़ते-लड़ते पहलवान की अचानक हुई मौत…मचा हड़कंप- Video