राखी सावंत की एक्ट्रेस सहेली से बद्तमीजी…नशे में धुत MNS नेता के बेटे ने बीच सड़क की गाली-गलौज-Video

Share News

Rakhi Sawants friend Rajshree More Mistreated by MNS Leader’s Son: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स नशे में धुत दिखाई दे रहा है और उसने शर्ट भी नहीं पहनी है. वह लगातार एक युवती से कान पकड़ के माफी मांगते दिख रहा है. तो वहीं युवती लगातार उस पर गाली-गलौज करने का आरोप लगा रही है.

दरअसल ये घटना सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस राजश्री मोरे जो कि राखी सावंत की सहेली भी हैं, ने MNS नेता जावेद शेख के बेटे राहिल जावेद शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि राहिल ने नशे में धुत होकर उनकी कार को टक्कर मारी. यही नहीं उनके साथ बद्तमीजी भी की. एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले का वीडियो खुद शेयर किया है जिसमें वह सड़क पर आरोपी के साथ बहस करती हुई दिख रही हैं.

इस वीडियो में दोनों को एक-दूसरे से मराठी में बहस करते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान पुलिस भी मौजूद दिखी. राहिल ना सिर्फ एक्ट्रेस से बल्कि पुलिस से भी बुरी तरह पेश आते दिखाई दे रहा है. इसी के साथ ही वह एक्ट्रेस को गाली देते हुए भी दिख रहा है.

इन धाराओं के दर्ज हुआ मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजश्री मोरे ने इस मामले में अंबोली पुलिस में राहिल जावेद शेख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. बीएनएस की धारा 79, 281, 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत आरोपी पर केस दर्ज किया गया है.

राजश्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखी ये बात

राजश्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘राहिल जावेद शेख, मनसे पार्टी. ये लड़का दारू पी के गाड़ी चला रहा था और सीधा आकर मेरी गाड़ी ठोकी. मुंबई के मनसे वाले मेरे पीछे पड़ गए हैं. मैंने इसके खिलाफ एफआईआर की है.’

ये भी पढ़ें-बाबा के भेष में हैवान…बिल्ली पर कमंडल से किया इतना जोरदार हमला कि…Video देख कांप जाएगी रूह