बाबा के भेष में हैवान…बिल्ली पर कमंडल से किया इतना जोरदार हमला कि…Video देख कांप जाएगी रूह
Haryana Cat Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक बिल्ली एक गली में सड़क के किनारे चलती हुई आ रही है कि वहीं कुछ ही दूरी पर एक कथित बाबा खड़ा है. उसके हाथ में कमंडल है. बिल्ली जैसे ही उसके पास से होकर गुजरती है वह बिल्ली पर कमंडल से हमला कर देता है. जिससे बिल्ली छटपटाने लगती है और फिर तड़पते हुए वह उसके और करीब आ जाती है. इस पर वह उस बिल्ली को उठाकर कई बार फेंकता है. एक जानवर के साथ उसका यह घृणित व्यवहार सीसीटीवी में कैद हो गया जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह वीडियो हरियाणा का बताया जा रहा है तो वहीं बिल्ली के साथ कथित बाबा के इस अमानवीय व्यवहार पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे ही गंदे लोग भगवा वस्त्र धारण कर और बाबा बनकर न केवल सनातन धर्म को शर्मसार कर रहे हैं बल्कि वास्तविक संत व बाबा के नाम को भी बदनाम कर रहे हैं.
ऐसे लोगों की वजह से जो वास्तविक बाबा और संत हैं, उन पर से भी लोगों का भरोसा उठ रहा है. सनातन धर्म को मानने वाला कोई भी बाबा या संत या फिर साधारण व्यक्ति इस तरह से किसी पशु या जानवर के साथ व्यवहार नहीं कर सकता है. सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. पशु प्रेमियों में इस सीसीटीवी के सामने आने के बाद से ही आक्रोश व्याप्त है और लगातार आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग स्थानीय प्रशासन से की जा रही है.
फिलहाल अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है.
हरियाणा: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित बाबा द्वारा बिल्ली के साथ अमानवीय व्यवहार, लोगों में आक्रोश।
सोशल मीडिया पर हरियाणा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से #वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित बाबा को बिल्ली के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है।
पशु प्रेमियों ने इस पर… pic.twitter.com/p1nqr5RbHi— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 5, 2025