फिल्म ‘डॉन’ के डायरेक्टर चंद्र बरोट के निधन से टूट गए अमिताभ बच्चन बोले-“मेरे मित्र…”

July 20, 2025 by No Comments

Share News

Chandra Barot Death: भला कौन ‘डॉन’ मूवी के बारे में नहीं जानता होगा.हिंदी फिल्म जगत ही हिट फिल्मों में से एक इस मूवी ने अमिताभ बच्चन को रातो-रात मशहूर कर दिया था. इस फिल्म को बनाने वाले डायरेक्टर चंद्र बरोट का निधन होने के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. आज सुबह ही उनका निधन हुआ वह 86 साल के थे. उनके निधन पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है.

चंद्र बरोट की पत्नी दीपा बरोट ने उनके निधन की जानकारी दी है. उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह पिछले 7 सालों से Pulmonary Fibrosis नाम की बीमारी से जूझ रहे थे. गुरु नानक हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था. इससे पहले जसलोक हॉस्पिटल में भी उनका इलाज कराया गया था.

Amitabh Bachchan post on death of film Don director Chandra Barot..

अमिताभ बच्चन की पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने चंद्र बरोट के निधन पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा-‘एक और, एक और दुखद क्षण. मेरे प्रिय मित्र और डॉन के निर्देशक चंद्र बरोट का आज सुबह निधन हो गया. इस क्षति को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हां, हमने साथ काम किया था, लेकिन वह किसी और से ज्यादा एक पारिवारिक मित्र थे. मैं बस प्रार्थना कर सकता हूं.’

ये थी उनकी चर्चित मूवी

चंद्र बरोट ने फिल्ममेकर मनोज कुमार के सानिध्य में रहकर काम किया और कई चर्चित फिल्मों जैसे पूरब और पश्चिम में बतौर असिस्टेंट काम किया.तो वहीं डॉन फिल्म से उन्होंने डायरेक्शन की शुरुआत की और अपने करीबी दोस्त और सिनेमैटोग्राफर-निर्माता नरीमन ईरानी का सहयोग भी किया. चंद्र बरोट ने डॉन से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. ये फिल्म कल्ट क्लासिक फिल्म है. इस फिल्म के साथ ही चंद्र बरोट का नाम दिग्गज डायरेक्टर्स की सूची में शामिल हो गया था.

डॉन फिल्म के बाद उन्होंने बंगाली फिल्म Aashrita, प्यार भरा दिल बनाई. तो वहीं Boss and Neil Ko Pakadna जैसी कई फिल्में अधूरी रह गई और कभी रिलीज नहीं हुईं.

डॉन की जारी है लेगेसी

बता दें कि अमिताभ बच्चन की डॉन के बाद से बॉलीवुड में एक और फिल्म बन चुकी है तो वहीं एक बनने वाली है. यानी इस फिल्म की लेगेसी आगे भी जारी है. 2006 में शाहरुख खान डॉन लेकर आए.उन्होंने इस फिल्म से चंद्र बरोट की ओरिजनल डॉन को ट्रिब्यूट दिया. तो वहीं अब डॉन पर तीसरी फिल्म भी आने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में रणवीर सिंह और कृति सेनन मुख्य भूमिका में होंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

ये भी पढ़ें-राखी सावंत की एक्ट्रेस सहेली से बद्तमीजी…नशे में धुत MNS नेता के बेटे ने बीच सड़क की गाली-गलौज-Video