स्मार्टफोन का डिस्प्ले अब नहीं टूटेगा…! सरकार लाई नया नियम; घटिया स्क्रीन प्रोटेक्टर्स होंगे बैन

September 24, 2026 by No Comments

Share News

Modi Government New Rule: अक्सर देखा जाता है कि मोबाइल फोन पर कितने ही महंगे स्क्रीन गार्ड लगा लो लेकिन एक दो बार फोन के जमीन पर गिरने से ही स्क्रीन गार्ड टूट जाता है और मोबाइल फोन की स्क्रीन भी खराब हो जाती है लेकिन अब ऐसा होने की सम्भावना नहीं के बराबर होगी. दरअसर स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को केंद्र सरकार ने अनिवार्य BIS सर्टिफिकेशन की जद में ला दिया है.

ये तो सभी जानते हैं कि बाजार में सस्ते और घटिया प्रोटेक्टर्स की भरमार है जिसकी वजह से मोबाइल की स्क्रीन गार्ड लगे होने के बावजूद टूट जाती है. नया नियम कस्टमर्स को बेहतर सेफ्टी और क्वालिटी वाले स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स खरीदने का अवसर देगा. इसके अलावा घरेलू मैन्युफैक्चरिंग भी बढ़ेगी. इस कदम को मेक इन इंडिया और क्वालिटी कंट्रोल को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मालूम हो कि 21 सितम्बर को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी गुड्स (रिक्वायरमेंट ऑफ कंपल्सरी रजिस्ट्रेशन) ऑर्डर, 2021 में संशोधन किया गया है. इस तरह से अब स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को अनुसूची में क्रम संख्या 66 के तौर पर जोड़ दिया गया है. इस तरह से अब इनको भारतीय मानक आईएस (IS) 19348:2025 (ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर- स्पेसिफिकेशन) का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा.

2027 से प्रभावित होगा ये नियम

बता दें कि ये नया नियम आने वाले साल में यानी 1 अप्रैल 2027 से प्रभावी होंगा. ताकि निर्माताओं और आयातकों को प्रोडक्ट क्वालिटी स्टैंडर्ड के तहत बनाने का पूरा समय मिल जाएगा. मालूम हो कि स्मार्टफोन का डिस्प्ले काफी महंगा और संवेदनशील होता है. इसीलिए लोग स्क्रीन गार्ड फोन में लगाते हैं लेकिन घटिया प्रोटेक्टर आसानी से टूट जाता है और डिस्प्ले को नुकसान पहुंचता है. माना जा रहा है कि नया स्टैंडर्ड फोन की स्क्रीन को अधिक सुरक्षित रखेगा. ये देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज मार्केट के लिए बड़ी खबर है.

ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro खरीदने के लिए लगी लम्बी लाइन…ये फेमस अभिनेता भी पहुंचे Apple स्टोर-Video