Maulana Sajid Rashidi: सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को जड़ा थप्पड़…Video वायरल
Maulana Sajid Rashidi: सपा सांसद डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. उनको एक न्यूज चैनल के सेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने पीट दिया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में एक निजी न्यूज चैनल के स्टूडियो में उस वक्त हंगामा मच गया, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को थप्पड़ मार दिया और यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. दरअसल हाल ही में मौलाना द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद से ही सपा कार्यकर्ता उनसे नाराज चल रहे थे हालांकि इस सम्बंध में अखिलेश यादव व डिंपल की ओर से कोई भी विरोधी बयान सामने नहीं आया लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी.
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में मौलाना के खिलाफ पहले से ही सपा नेता प्रवेश यादव की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 79, 196, 197, 299, 352, 353 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज है। तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि मोहित नागर और उनके साथ कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में मौलाना को थप्पड़ जड़ दिया.
फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
जानें क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक टीवी डिबेट शो में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के मस्जिद में पहनावे को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी और कहा थी कि वह मस्जिद में नंगी बैठी हैं. उन्होंने कहा कि मस्जिद में सपा की बैठक के दौरान डिंपल बिना सिर ढके बैठी थीं, जो इस्लामिक मर्यादाओं के खिलाफ है। इस बयान के बाद से ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। तो इस मामले में भाजपा भी मौलाना के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है. साथ ही हिंदू संगठन भी मौलाना पर कार्यवाही करने की लगातार मांग कर रहे हैं.
🚨 BIG BREAKING
Maulana Sajid Rashidi slapped multiple times after his controversial remark on Dimple Yadav.
Yesterday, he alleged Opposition leader Akhilesh Yadav is behind threats to his life and daughter.
Political revenge or public outrage? 🤔#AkhileshYadav #DimpleYadav pic.twitter.com/vrTiBRvjPo
— Manni (@ThadhaniManish_) July 29, 2025
महिलाओं का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त
डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को पीटने के मामले में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि “महिलाओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी को पीटने पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव कुलदीप भाटी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा— “महिलाओं का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।”#DimpleYadav #SajidRashidi #KuldeepBhati #SamajwadiParty #WomensRespect… pic.twitter.com/AZBunqHOUs
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) July 29, 2025