सपा सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी…मौलाना पर दर्ज हुई FIR लेकिन अखिलेश खिलाफ में एक शब्द भी नहीं बोले; सवाल पर मुस्कुराए और चल दिए- Video

July 28, 2025 by No Comments

Share News

Dimple Yadav: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी की है जिससे हिंदू संगठनों के साथ ही समाजवादी पार्टी में भी उबाल है तो वहीं खुद को चौतरफा घिरते देख मौलाना ने सफाई दी है और कहा है कि नंगाशब्द इतना आपत्तिजनक नहीं है.

तो वहीं NDA सांसदों ने संसद परिसर में इस टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया लेकिन डिंपल यादव ने इसका समर्थन करने के बजाए एनडीए को ही घेरते हुए कहा कि एनडीए को मणिपुर जैसे मुद्दों पर भी इसी तरह सक्रियता दिखानी चाहिए।

Dimple Yadav MP FIR filed against Maulana Sajid Rashidi after making derogatory remarks

डिंपल यादव की इसी तस्वीर को लेकर मौलाना ने अपमानजनक टिप्पणी की है और पीठ के खुले हिस्से को लेकर उनको कहा कि वह नंगी बैठी हैं

तो वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व डिंपल यादव के सांसद पति व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल को घुमाते हुए कहा कि लोकसभा में क्या पहन कर आएं?

जबकि मीडिया ने सवाल किया कि मस्जिद में साड़ी पहन कर जाने पर मौलाना साजिद रशीदी ने जो बात कही उस पर क्या कहेंगे? इस पर एक भी शब्द विरोध में अखिलेश यादव ने नहीं बोला और सवाल का दूसरा जवाब देते नजर आए. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अखिलेश यादव पर जुबानी हमला कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पत्नी को मौलाना ने इतनी बड़ी बात कह दी लेकिन वोट बैंक की राजनीति के चक्कर में अखिलेश यादव के मुंह से जरा भी निंदा के शब्द नहीं निकल रहे हैं.

तो दूसरी ओर मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

जानें क्या कहा मौलाना ने

मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डीबेट के दौरान एक तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि मस्जिद में राजनीतिक बैठक के दौरान एक महिला उन्होंने अपने बयान में डिंपल यादव का नाम तो नहीं लिया लेकिन ये कहा कि सपा सांसद इकरा हसन के बगल में बैठी महिला मस्जिद में नंगी अवस्था में बैठी हैं. जबकि डिंपल यादव ने साड़ी पहन रखी है और पीठ का जरा सा हिस्सा खुला है. इसी पर मौलाना ने उनको नंगा कह दिया. इसी के बाद से यूपी से लेकर संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है. 

 

इकरा हसन ने भी किया विरोध

जहां एक ओर डिंपल यादव पर हुई अपमानजनक टिप्पणी पर खुद डिंपल और उनके पति अखिलेश यादव एक भी विरोधी शब्द नहीं बोल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सपा कार्यकर्ता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और लखनऊ में सपा नेता प्रवेश यादव ने लखनऊ के विभूती खंड में मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है तो वहीं सोशल मीडिया पर सपा सांसद इकरा हसन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सपा सांसद डिंपल यादव पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन (AIIA) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी का विरोध करते हुए कह रही हैं कि एक महिला जनप्रतिनिधि, सबसे बड़ी पंचायत की सदस्य पर ऐसी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है. वह आगे कहती हैं कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के साथ ही वह सामाजिक बहिष्कार की मांग करते हुए कहती हैं कि इनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, ये कोई धर्मगुरु नहीं हैं, किसी धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। इन्हें किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।

मौलाना ने सफाई में कही ये बात

खुद को चौतरफा घिरते देख AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी का ताजा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ‘संविधान कहता है कि हर धर्म की अपनी मान्यताएं होती हैं और उन मान्यताओं का प्रचार करना मौलिक अधिकारों में से एक है। वह आगे कहते हैं कि ‘नंगा’ शब्द इतना आपत्तिजनक नहीं है। यह शब्द समाज में इस्तेमाल होता है। इसी के साथ ही वह आगे कहते हैं कि शॉर्ट्स पहनने वाली लड़कियों को देखकर हर कोई कहता है कि वे ‘नंगी’ हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि उनका सिर और शरीर ढका होना चाहिए था। यह तस्वीर मुसलमानों को अपमानित करने और उन्हें यह दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर क्लिक और अपलोड की गई थी।

यह जानबूझकर किया गया

साजिद रशीदी ने अपने बयान में ये भी दावा किया कि ये सब जानबूझकर किया गया है. उन्होंने कहा कि ‘उनका इस्तेमाल संसद तक पहुंचने के लिए किया जाएगा, लेकिन उनका कोई मूल्य नहीं है। यह जानबूझकर किया गया है. वह आगे बोले कि उनकी इस हरकत से पूरा समुदाय नाराज है। मैंने आवाज उठाई और मेरे खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुझे दी जा रही हैं गालियां

मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि मुझे गालियां दी जा रही हैं और धमकाया जा रहा है. ये सब अखिलेश यादव करवा रहे हैं. वे मुझे मेरी बेटी के बारे में धमका रहे हैं। मेरे पास इस्लाम की ‘ठेकेदारी’ है। मैंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जो इतना आपत्तिजनक हो कि मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी जाए।

ये भी पढ़ें-UP News: सरकारी स्कूल में भरभरा कर गिरा छत के लेंटर का बड़ा हिस्सा …मचा हड़कंप- Video