AKTU News: विश्वविद्यालय परिसर में इस साल से शुरू किया जा रहा है B.Tech,प्रवेश के लिए दूसरे चरण की सीटें आवंटित

August 5, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है. इसके तहत जेईई की रैंकिंग के आधार पर मंगलवार को दूसरे चरण की काउंसलिंग में बची सीटों पर अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की गई।

विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज में इस सत्र से बीटेक शुरू किया जा रहा है। इसमें कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर साइंस इन एआई एंड एमएल, वीएलएसआई डिजाइन और मैकेनिकल एंड मेकाटॉनिक्स ब्रांच में 180 सीट है। जिसमें दूसरे चरण की काउंसलिंग में सभी सीटों पर आवंटन हो गया।

सीट आवंटन में अधिकतर सरकारी संस्थानों की सीटें आवंटित हो गयी हैं। इसमें बीआइटी झांसी में 605 सीटें आवंटित हुई है। ठीक ऐसे ही उत्तर प्रदेश टेक्ससाइल्स टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट कानपुर में 186, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनउ में 622, केएनआईटी सुल्तानपुर की 510, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पेट टेक्नोलॉजी भदोही की 23, आरईसी बांदा की 171, आरईसी बिजनौर की 145, आरईसी आजमगढ़ की 144, आरईसी अम्बेडकरनगर की 165, आरईसी कन्नौज की 267, आरईसी मैनपुरी की 321, आरईसी सोनभद्र की 249, आरईसी बस्ती की 178, आरईसी गोण्डा की 118, आरईसी मिर्जापुर की 219 और आरईसी प्रतापगढ़ की 128 सीटें आवंटित की गयी है।

ये भी पढ़ें-नाग की मौत के 15 दिन बाद गांव में बदला लेने पहुंची नागिन…! घर के लोगों में दहशत-Video