गहरी नींद में सो रहा था परिवार…AC हुआ ब्लास्ट और पति-पत्नी-बेटी सहित चार की हुई मौत-Video

September 8, 2025 by No Comments

Share News

Faridabad AC Blast News: हरियाणा के फरीदाबाद में हुए बड़े हादसे ने लोगों को कंपा कर रख दिया है. दरअसल यहां पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था लेकिन तभी एसी में ब्लास्ट हुआ और दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों व एक कुत्ते की मौत हो गई.

ये हादसा ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रात करीब डेढ़ बजे के बीच हुई है. इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी के साथ ही कुत्ते की मौत हो गई है. तो वहीं बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ब्लास्ट स्प्लिट एसी में हुआ. एसी में ब्लास्ट होने से भयंकर आग लगी और पूरा घर धुएं से भर गया और दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने कुत्ते को गोद में लिया हुआ है जो कि जलकर राख हो गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. तो वहीं इस तरह की घटना लोगों को सतर्क रहने का भी संदेश देती है. अगर घर में एसी लगा है तो सावधान रहें और उसकी समय-समय पर जांच अवश्य कराते रहें. 

बेटा आईसीयू में

हादसे को लेकर पुलिस ने बताया कि घटना करीब रात 1.30 बजे हुई. ब्लास्ट होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. यह परिवार दूसरी मंजिल पर रहता था. उस वक्त परिवार गहरी नींद में सो रहा था और एसी चालू था. तभी अचानक ब्लास्ट हुआ और घर धूं कर जलने लगा. तो वहीं पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया. जब तक बचाने के लिए कोई पहुंचता तब तक परिवार के तीन लोगों के साथ ही कुत्ते की भी मौत हो गई और एक बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया. वह आईसीयू में है और उसकी हालत भी गम्भीर है.

दूसरी मंजिल में रहता था मृतक परिवार

इलाकाई लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सचिन कपूर, पत्नी रिंकू, बेटी सुजान और बेटे आर्यन के साथ दूसरी मंजिल पर रहते थे. तो वहीं पहली मंजिल पर राकेश मलिक का परिवार रहता है. आधी रात को राकेश मलिक के स्प्लिट एसी में आग लग गई. राकेश मलिक ने बताया कि 3:15 बजे उनकी आंख खुली तो देखा कि एसी के अंदर आग लगी हुई थी।

इस पर उन्होंने बेटी जानवी, बेटा और पत्नी के साथ तुरंत बाहर निकल आए और इसकी सूचना चौथी मंजिल पर रह रहे रजत गोयल को दी। वह भी अपने परिवार के साथ नीचे बाहर आ गए थे लेकिन, सचिन कपूर और परिवार बाहर नहीं आए। जबकि उनको भी आवाज लगाई थी लेकिन, वह बाहर नहीं आए और धुआं ऊपर जाने की वजह से दम घुटने से एक ही कमरे में सो रहे पति-पत्नी व बेटी की मौत हो गई.

राकेश मलिक ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने घर के एसी को रिपेयर करवाया था लेकिन, उसके बाद भी एक में आग लग गई. हादसे में सचिन कपूर, रिंकू और सुजान की मौत हो गई. आर्यन अभी एडमिट है.

देर से पहुंची फायर ब्रिगेड

राकेश मलिक ने बताया कि जैसे ही आग लगी तुरंत फायर ब्रिगेट को सूचना दी थी लेकिन ये लोग करीब 45 मिनट देर से पहुंचे. अगर ये 10 मिनट में आ जाते तो ऊपर की मंजिल में रह रहे लोगों की मौत नहीं होती. घर में धुआं इतना घना था कि रेस्क्यू टीम को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर का काफी हिस्सा जल चुका था और एक कुत्ते के साथ तीन लोगों की मौत हो चुकी थी तो वहीं एक लड़का अभी भी गम्भीर हालत में है. हादसे के बाद से पूरे मकान में दहशत फैल गई है. लोगों का आरोप है कि मकान मालिक से नई वायरिंग कराने के लिए कई बार कह चुके हैं लेकिन वह सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं.

ये भी पढ़े-महिला IPS ने डिप्टी CM को पहचानने से किया इंकार तो हो उठे आगबबूला-Video; जानें कौन हैं अंजना कृष्णा?